Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

कर्नाटक में मरने के बाद भी कराई जाती है शादी, जानें क्या है प्रेत कल्याणम

क्या आपने कभी 2 मरे हुए लोगों की शादी के बारे में सुना है? आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही शादी के बारे में। 
Updated:- 2022-07-30, 10:31 IST
image

आपने अपने जीवन में ढेर सारी शादियां अटेंड की होगी। लेकिन क्या आप कभी किसी मरे हुए इंसान की शादी में गए हैं? भारत के कुछ हिस्सों में मरे हुए लोगों की भी शादी कराई जाती है। हाल ही में एक यूट्यूबर ने इस प्रथा के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है। दरअसल कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले में दो बच्चों के मरने के बाद उनकी शादी कराई जाती है। इस प्रथा को 'प्रेत कल्याणम' के नाम से भी जाना जाता है। कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में आज के समय में भी कुछ समुदाय इस प्रथा का पालन करते हैं। आइए आपको बताते हैं 'प्रेत कल्याणम' प्रथा के पीछे की वजह।

यूट्यूबर ने ट्वीट कर दी जानकारी

हाल ही में यूट्यूबर एनी अरुण ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया "मैं आज एक शादी में जा रहा हूं। आप पूछ सकते हैं कि इसमें ट्वीट करने वाला क्या है। खैर, दूल्हा वास्तव में मर चुका है। और दुल्हन भी मर चुकी है। उनकी मौत लगभग 30 साल पहले हुई और आज उनकी शादी है। जो लोग दक्षिण कन्नड़ की परंपराओं से परिचित नहीं हैं उन्हें यह अजीब लग सकता है। एनी अरुण के ट्वीट के बाद से चारों तरफ इस प्रथा के बारे में बात हो रही है और लोग इस पोस्ट पर लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। (कितनी होती है एक IAS की सैलरी)

इसे भी पढ़ेंः करवा चौथ पर विवादित बयान देना पड़ गया रत्ना पाठक शाह को भारी, जानें क्या है पूरा मामला

निभाई जाती हैं सारी परंपराएं

प्रेत कल्याणम के दौरान सगाई से लेकर शादी तक की सारी परंपराएं निभाई जाती हैं। वहीं परंपराएं दूल्हे और दुल्हन के परिवार द्वारा निभाई जाती है। सबसे पहले दूल्हा साड़ी लाता है जिसे दुल्हन मुहूर्त में पहनती है। दूल्हा और दुल्हन के बैठने के लिए अलग से 2 कुर्सियां भी रखी जाती हैं। फिर दूल्हा और दुल्हन को शादी के कपड़े पहनाए जाते हैं। शादी में मौजूद रिश्तेदार दोनों के सात फेरे, मंगलसूत्र और यहां तक की जैसी परंपराओं का भी पालन किया जाता है। इसके बाद दुल्हन दूल्हे के घर में गृह प्रवेश भी करती है।

हर कोई इस शादी में नहीं जा सकता

आमतौर पर शादी में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई हिस्सा बनता है लेकिन यह शादी थोड़ी अलग है। इस शादी में बच्चे और अनमैरिड लोग नहीं जा सकता हैं। इस शादी के दौरान दूल्हे और दुल्हन का नाम भी रखा जाता है। प्रेत कल्याणम से जुड़ी सारी जानकारी यूट्यूब एनी अरुण ने अपने ट्विटर पर पोस्ट की है। (एक्ट्रेस मंदाकिनी की फोटो कॉपी है उनकी बेटी)

इसे भी पढ़ेंः स्कूल के गेट पर खुशी से क्यों झूम रही है ये बच्ची? आप भी जानें

ट्विटर पर लोग प्रेत कल्याणम से जुड़ी वीडियो देख अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। आपको प्रेत कल्याणम प्रथा कैसी लगी? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: AnnyArun/Twitter(Image Grab)

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।