Hindu Funeral Rituals: हिंदू धर्म में व्यक्ति के निधन के बाद होने वाले अंतिम संस्कार को लेकर अलग-अलग परंपराएं और कुछ विशेष क्रियाएं की जाती है। अंतिम संस्कार के बाद, परिवार के सदस्य और पंडित जी मिलकर कुछ ऐसे अनुष्ठान करते हैं जिनका गहरा आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व होता है। पीपल के पेड़ पर मटका लटकाने की परंपरा भी इन्हीं में से एक है, लेकिन क्या आपने सोच है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं इसके पीछे क्या है कारण-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मृत्यु के बाद आत्मा कुछ समय तक भटकती रहती है और उसे इस दौरान भूख-प्यास का अनुभव होता है। पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है, जिसमें भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। जब मटके को पीपल के पेड़ पर टांगा जाता है, तो उसमें से बूंद-बूंद करके टपकने वाला पानी आत्मा को तृप्त करता है और उसकी प्यास बुझाता है। यह माना जाता है कि ऐसा करने से आत्मा को शांति मिलती है और वह अपनी अंतिम यात्रा पर सुखपूर्वक जा पाती है।
इसे भी पढ़ें- अंतिम संस्कार से पहले क्यों किया जाता है सुहागिन स्त्रियों का श्रृंगार? जानें क्या कहता है शास्त्र
ज्योतिष के अनुसार, पीपल के पेड़ का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। शनि को कर्मों का देवता और न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। मृत्यु के बाद जब आत्मा अपनी यात्रा पर निकलती है, तो शनि देव उसके कर्मों का हिसाब करते हैं। ऐसे में, पीपल के पेड़ पर पानी का घड़ा लटकाने का अर्थ शनि देव को प्रसन्न करना है। यह कार्य दर्शाता है कि परिवार वाले मृतक की आत्मा की शांति और सुखद यात्रा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। इस कार्य से शनि देव प्रसन्न होते हैं और मृतक की आत्मा को उसके कर्मों के अनुसार सही गति प्रदान करते हैं, ताकि उसकी यात्रा में कोई बाधा न आए। यह उपाय परिवार के सदस्यों के लिए भी शुभ माना जाता है, क्योंकि यह उन्हें पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है।
यह विडियो भी देखें
पीपल के पेड़ को बहुत ही पवित्र माना जाता है और इसमें त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) का वास माना जाता है। इसलिए पीपल के पेड़ पर पानी से भरा घड़ा लटकाया जाता है, जिसमें नीचे एक छोटा-सा छेद कर दिया जाता है, ताकि पानी धीरे-धीरे टपकता रहे। यह परिवार की तरफ से आत्मा को दी गई एक भेंट है ताकि उसकी यात्रा सुखद और बिना किसी कष्ट के पूरी हो सके।
इसे भी पढ़ें- सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार करने से क्या होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।