Vijaya Ekadashi Puja Vidhi 2025: विजया एकादशी के दिन इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें सामग्री, नियम और महत्व

हिंदू पंचांग के हिसाब से फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इसे विजया एकादशी कहा जाता है क्योंकि इस दिन को विजय, सफलता और समृद्धि की प्राप्ति का दिन माना जाता है। इस एकादशी के दिन उपवास रखने और भगवान श्रीविष्णु की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियाँ दूर होती हैं और उसे जीवन में विजय की प्राप्ति होती है। यह एकादशी विशेष रूप से उन लोगों के लिए होती है, जो किसी बड़े कार्य में सफलता या विजय की कामना करते हैं। इस दिन का व्रत रखने से व्यक्ति के पाप समाप्त होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा किस विधि से करें और पूजन सामग्री के साथ-साथ नियम और महत्व क्या है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं।
विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए सामग्री

- भगवान विष्णु या लक्ष्मी नारायण की प्रतिमा
- छोटी चौकी
- पीला वस्त्र
- अक्षत
- तुलसी का पत्ता
- फल
- फूल
- मिठाई
- धूप
- दीप
- कपूर
- चंदन
- मौली
- पंचामृत
विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा किस विधि से करें?

- विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का बहुत महत्व है। इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होते हैं और उसे विजय की प्राप्ति होती है।
- विजया एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थल को साफ करें और एक चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाएं।
- चौकी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को पंचोपचार जैसे कि चंदन, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित करें।
- भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
- विजया एकादशी के दिन जो जातक व्रत रख रहे हैं। वह व्रत कथा जरूर पढ़ें।
- आखिर में विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती जरूर करें।
विजया एकादशी के दिन किन नियमों का करें पालन?
- एकादशी के एक दिन पहले से ही सात्विक भोजन ग्रहण करें।
- एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
- भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल, तुलसी के पत्ते, फल और मिठाई अर्पित करें।
- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
- दिन भर उपवास रखें। आप निर्जल या फलाहार व्रत रख सकते हैं। यदि संभव न हो तो एक समय सात्विक भोजन कर सकते हैं।
- इस दिन तामसिक भोजन, जैसे प्याज, लहसुन और मांस का सेवन न करें।
इसे जरूर पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2025 Kab Hai: विजया एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व
विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का महत्व क्या है?

विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-वैभव बढ़ता है और परिवार में खुशहाली रहती है। इस दिन व्रत रखने से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है।
इसे जरूर पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2025 Daan: विजया एकादशी के दिन जरूर करें इन 3 चीजों का दान, सौभाग्य में हो सकती है वृद्धि
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।