पैसों से भरा रहेगा आपका पर्स अगर रखेंगी इन 5 बातों का ध्यान

धन की इच्छा भला किसे नहीं होती।
हर कोई चाहता है कि उसके पास बहुत सारा पैसा हो।
इसलिए आज हर किसी पर ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने की धुन सवार है क्योंकि इस जमाने में पैसे के बिना जीना मुश्किल ही नहीं बल्कि असंभव है। अगर बहुत सारा नहीं तो इतना तो हो ही जिससे अच्छे से जिदंगी गुजारी जा सके। लेकिन कुछ महिलाएं आपको ऐसे जरूर मिल जाएंगे जिनके पास पैसे ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाते। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि सुबह उनका पर्स पैसों से भरा रहता है, लेकिन शाम होते ही कुछ चंद सिक्कों के अलावा कुछ नहीं बचता। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आज हम आपके लिए वास्तु के कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनको अपनाने से आपका पर्स हमेशा भरा रहेगा और आपको पैसों की कभी दिक्कत नहीं होगी।
वास्तुशास्त्र में पर्स के बारे में विशेष तौर पर बात की जाती है। वास्तु के अनुसार आपके पर्स में रुपये तभी ठहरते है जब आपके ऊपर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है। इसलिए पर्स में पैसों के ठहराव के लिए 5 बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।
फटा हुआ पर्स इस्तेमाल न करें
वास्तुशास्त्र के अनुसार हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका पर्स फटा हुआ न हो। फटा हुआ पर्स आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला माना जाता है। इसीलिए पर्स फटने पर उसे तुरंत बदल देना चाहिए।
Read more: बाथरूम में वास्तुदोष से हो सकती हैं आर्थिक समस्याएं, इन तरीकों से दूर करें वास्तुदोष
खाने-पीने की चीजें न रखना
इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि पर्स में खाने-पीने की चीजें नहीं रखनी चाहिए। जैसे चॉकलेट, टॉफी, पान मसाला आदि अपने पर्स में कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको हमेशा धन का अभाव झेलना पड़ेगा।
पेपर रखने से बचें
पर्स का संबंध धन से होता है न कि कागजातों से। इसलिए अपने पर्स में पैसा ही रखना चाहिए। बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं जो पुरानी रसीद व बिल आदि भी पर्स में रखे रहती हैं। इस कारण उनके पास धन का ठहराव कम हो जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार पुराने कागजात और रद्दियों पर राहु का प्रभाव होता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इन्हें पर्स में न रखें।
Read more: वास्तु शास्त्र के मुतबिक घर की किस दिशा में लगाएं घड़ी
लोहे की चीजें रखने से बचें
अपने वॉलेट में कभी भी लोहे की चीजें जैसे छोटा चाकू व ब्लेड आदि नहीं रखना चाहिए। जबकि तांबे और चांदी की वस्तुएं रखना सकारात्मकता और शुभ फलों को बढ़ाता है।
दवाइयां रखने से बचें
महिलाओं की आदत होती हैं कि अपने पर्स में दवाइयां, कैप्सूल और टेबलेट आदि भी रख लेती है। जबकि इन चीजों को रखना धन के लिए शुभ नहीं होता है। वास्तु के अनुसार यह नेगेटिव एनर्जी बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए इन चीजों को पर्स में रखने से बचना चाहिए।
इन उपायों को अपनाने से आपका पर्स भी पैसों से हमेशा भरा रहेगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।