Vastu Upay 28 October: अगर व्यापार में आ रही हैं रुकावटें, तो मिट्टी का ये वास्तु उपाय करेगा कमाल

हर कोई चाहता है कि उसकी मेहनत का फल उसे प्राप्त हो। इसी वजह से वह अपनी नौकरी से लेकर व्यापार में काफी मेहनत करता है। साथ ही हर संभव कोशिश करता है, ताकि उसके पास पैसों की कमी न हो, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हमारी मेहनत किसी काम नहीं आती है और व्यापार में रुकावट नहीं दिखाई पड़ती है। यह सब आपके घर के खराब वास्तु के कारण होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके घर में कुछ ऐसी नेगेटिव एनर्जी होती है, जो आपके ऊपर प्रभाव डालती है। ऐसे में आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए मिट्टी के उपाय को जरूर करें। इससे आपके व्यापार में उन्नति नजर आएगी। साथ ही आपका रुका हुआ धन भी आपको जल्दी प्राप्त होगा। आइए आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
वास्तु के खराब होने से होता है व्यापार में नुकसान
अक्सर हमारी जिंदगी में कई सारी परेशानियां होती हैं, जिसकी वजह हम अपनी किस्मत मानते हैं, लेकिन हर बार किस्मत के कारण परेशानियां नहीं आती हैं, बल्कि हमारे आसपास के खराब वास्तु की वजह यह सभी चीजें होती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र के बताए गए उपाय को जरूर करें। इससे आपके जीवन की परेशानियां और व्यापार से जुड़ी समस्याएं कम होती नजर आएंगी। मिट्टी का यह उपाय काफी सिंपल है, जिसे करने से रुका हुआ धन भी वापस आएगा। साथ ही आपके काम में बढ़ोतरी होगी।

व्यापार में बढ़ोतरी के लिए मिट्टी का वास्तु उपाय
- इसके लिए आपको नदी या किसी तालाब की चिकनी मिट्टी लेनी है।
- इस मिट्टी को लाने के बाद इसकी 100 गोलियां बनाएं।
- जब यह गोलियां बना लें, तो इसे सुखा लें।
- फिर इसकी माला बनाकर बुधवार के दिन मां दुर्गा के मंदिर में जाकर चढ़ाएं।
- इन गोलियों की माला को आप माता रानी के चरणों में रखें।
- फिर उसकी स्तुति करें और आरती करें।
- इस उपाय को 5 बुधवार करें। इसे करने से आपके व्यापार में बढ़ोतरी होने लगेगी।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर लक्ष्मी चरण रखना शुभ या अशुभ? जानें नियम
आपको बता दें कि गोल शेप जो है वो बुध है और चिकनी मिट्टी को शुक्र से जोड़ा जाता है। ऐसे में दोनों ग्रह के मिलने पर इसका असर व्यापार में दिखाई देता है। यह आपके व्यापार में बढ़ोतरी करवाता है। साथ ही आपके धन को कभी रुकने नहीं देता है। इसलिए आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए। यह उपाय काफी सरल हैं। इसे आपको सिर्फ बुधवार के दिन करना होगा। तभी इसका असर आपके व्यापार में देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: क्या ऑफिस डेस्क पर तांबे की वस्तु रख सकते हैं?
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।