एफिल टावर पर प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनेगी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल'

Bawaal Film: बॉलीवुड फिल्म स्टार जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'बवाल' का प्रीमियर एफिल टॉवर में बड़े ही शानदार तरीके से होने वाला है।   
Updated:- 2023-07-21, 15:06 IST
image

फिल्म 'बवाल' जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने कई बार शूटिंग के वक्त सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की है, जिसके बाद फैंस इनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म 'बवाल' का प्रीमियर (Bawal film premiere)

इस फिल्म का प्रीमियर एफिल टॉवर में बड़े ही शानदार तरीके से होने वाला है। इसके साथ ही निर्माताओं ने जाह्नवी कपूर और वरुण धवन के बेहद रोमांटिक फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का प्रीमियर सैले गुस्ताव एफिल में विशाल स्तर पर होगा और बैकग्राउंड में शहर की खूबसूरत झलकियां दिखाई जाने वाली हैं। इस फिल्म के प्रीमियर में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, साजिद और नितेश के अलावा फ्रांसीसी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह भारतीय फिल्म के सबसे बड़े प्रीमियर में से एक होगा।

कब रिलीज होगी फिल्म?  (Bawaal movie release date)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म जुलाई में डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजान प्राइम पर रिलीज होगी। यह फिल्म लगभग 200 देशों में वैश्विक रिलीज के लिए तैयार है और इस फिल्म को डिजिटली सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म का फैंस बहुत समय से इंतजार कर रहे है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, "बदलेगा सबके दिलों का हाल क्योंकि दुनिया भर में होने वाला है बवाल और इस जुलाई, बनेगा माहौल" इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर प्रमुख भूमिका में हैं। 

 

उम्मीद है कि फिल्म का ट्रेलर भी जल्दी ही दर्शकों को देखने को मिलेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

 

Image Credit-instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।