Vande Mataram Geet: 150 साल पहले ब्रिटिश शासन के फरमान के जवाब में लिखा गया था 'वंदे मातरम' जानें कैसे 1875 का यह गीत बना National Song

What is the story of Vande Mataram: हम जब स्वतंत्रता के संघर्ष को याद करते हैं, तो न केवल वीर सेनानियों की बहादुरी ही नहीं बल्कि उन गीतों और नारों का भी स्मरण करते हैं, जिनकी गूंज से पूरे देश में स्वतंत्रता की लहर दौड़ जाती हैं। उन्हें गीतों में से एक है वंदे मातरम। बचपन में हम सभी स्कूल में वंदे मातरम गीत गाते थे। खासतौर से राष्ट्रीय पर्व या खास मौके। यकीनन ये गीत सभी को याद होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि इस गीत को क्यों लिखा गया है और कैसे यह राष्ट्रीय गीत में बदल गया। बता दें कि आज इस गीत को 150 साल हो गए हैं और इस मौके पर इसकी चर्चा आज नरेंद्र मोदी सदन में करेंगे। अगर आपको वंदे मातरम गीत का इतिहास नहीं पता है, तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, कि इस गीत की रचना कब, क्यों और किसने की थी।
वंदे मातरम गीत को क्यों लिखा गया?

गुलामी की जंजीरों को चुनौती देने के लिए इस गीत को लिखा गया था। उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान ब्रिटिश शासन ने एक फरमान जारी किया था कि सार्वजनिक संस्थानों में गॉड सेव ग क्वीन को गाना अनिवार्य है। इस आदेश ने बंकिम चंद्र चटर्जी को भीतर पर हिला कर रख दिया। इसके बाद उनके मन में यह प्रश्न आया कि क्या अपनी मातृभूमि पर विदेशी सत्ता की प्रशंसा करेंगे? इसके बाद उन्होंने भारत स्तुति लिखने की ठानी, जो आजादी की लौ को लोगों के मन में जगाए। इसके बाद उन्होंने वंदे मातरम गीत लिखा।
इसे भी पढ़ें- ऊर्जा का स्रोत है ये...PM मोदी ने बताया 'वंदे मातरम' का असली अर्थ, याद किया 1937 का वह विवाद, जब किए गए इसके टुकड़े
वंदे मातरम गीत को कब और किसने लिखा गया?

साल 1875 के आस-पास बंकिम चंद्र चटर्जी ने वंदे मातरम गीत लिखा। देखते ही देखते यह रचना उपन्यास आनंद मठ से निकलकर पूरे भारत की रगों में फैल गई जेल की कोठारिया, फांसी का तख्ता, दमन की नीतियां कुछ भी इस गीत की प्रेरणा को रोक नहीं पाया।
बता दें कि इस गीत के शुरूआती पद संस्कृत में है, जबकि आगे की पंक्तियां बंगाली भाषा में हैं। साल 1896 में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने कांग्रेस अधिवेशन में इसे सुर के साथ प्रस्तुत किया था।
वंदे मातरम को कब मिला राष्ट्रीय गीत का दर्जा?

24 जनवरी, 1950 को अपना संविधान अपनाया था, उसी दिन वंदे मातरम को भारत का राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया गया था। आज इस गीत को पूरे 150 साल हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें- भारत को माता क्यों कहा जाता है? क्या है 'भारत माता की जय' के पीछे की कहानी
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik, Shutterstock
- वंदे मातरम गीत कब लिखा गया था?
- वंदे मातरम गीत 1875 में लिखा गया था।
- वंदे मातरम गीत किसने लिखा है?
- वंदे मातरम गीत को बंकिम चंद्र चटर्जी जी ने लिखा था।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।