सफेद जूतों पर लगे जिद्दी दाग और गंदगी को हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके, हो सकते हैं नए जैसे

Shoes Cleaning Hacks: सफेद जूते पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन कई बार इनके गंदे होने के कारण हम सभी इन्हें पहनने से बचते हैं। लेकिन आप चाहे तो कुछ हैक्स को अपनाकर इसे साफ रख सकती हैं।
easy hacks to remove dirt stain from white shoes safed jute
easy hacks to remove dirt stain from white shoes safed jute

सफेद जूते हर किसी की शू अलमारी में देखने को मिल जाते हैं। लेकिन सफेद जूतों पर जल्दी ही गंदगी, धब्बे और घिसावट के लगने वाले निशान से बचने के लिए हम सभी इन्हें पहनने से बचते हैं। अगर इसे पहन भी लिया तो इसका ख्याल बच्चों की तरह रखते हैं कि कहीं गंदगी न लगे क्योंकि यह इनके लुक को खराब कर देते हैं और उन्हें पुराने और मैले दिखाते हैं। ऐसे में इन जूतों का सही तरीके से ख्याल रखना और सफाई करना बेहद जरूरी है, ताकि उनकी चमक को बरकरार रखा जा सके।

जूतों को साफ करने के लिए अक्सर हम सभी अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। लेकिन कई बार ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि साफ होने का नहीं लेते हैं। अगर आप भी अपने जूतों को साफ करने को लेकर परेशान है, तो इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप स्टेन हटाने के लिए कर सकती हैं।

साबुन और विनेगर का करें इस्तेमाल

how to clean safed jute with toothpaste

सफेद जूते पर लगे दाग को साफ करने का सबसे आसान तरीका साबुन और विनेगर का इस्तेमाल है। इसके लिए मग में हल्का गुनगुना पानी डालकर उसमें साबुन को घोलकर 2-3 ढक्कन विनेगर मिलाएं। इसके बाद जूतों को 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। अब एक मुलायम ब्रश लेकर दाग पर रगड़ते हुए क्लीन करें। इससे गंदगी और हल्के दाग साफ हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-सफेद जूतों को साफ करने के लिए इन तीन चीजों का करें इस्तेमाल

टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल

सफेद जूतों पर लगे दागों को साफ करने के लिए सफेद टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक पुराने ब्रश पर थोड़ा टूथपेस्ट लगाकर जूतों पर लगे दाग पर लगाकर सर्कल में घुमाएं। इसके बाद गीले कपड़े से पोंछ लें। इससे जूतों पर लगे दाग और गंदगी आसानी से निकल जाएगी।

कोलगेट और विनेगर का करें इस्तेमाल

toothpaste cleaning tips for shoes

जूतों के किनारे पर लगी मिट्टी के दाग को हटाने के लिए टूथपेस्ट और विनेगर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में टूथपेस्ट लेकर उसमें विनेगर डालकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को मिट्टी वाले दाग पर लगाकर 10 मिनट के छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद सॉफ्ट ब्रश की मदद से दाग को हटाने के लिए रगड़े। अब पानी की मदद से इसे धुल कर सुखाएं।

इसे भी पढ़ें-जूतों पर लग गई है फंगस तो साफ करने के लिए लें इन टिप्स की मदद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP