Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

सफेद जूते पर लगे जिद्दी दाग और गंदगी को चुटकियों में साफ कर देगा बेकिंग सोडा, जानें कैसे

गंदे जूते को साफ करने के लिए महंगे क्लीनर की बजाय आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। इससे जूता चुटकियों में चमक उठेगा। 
Updated:- 2022-05-26, 13:11 IST
image

सफेद जूते न केवल देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि यह हमारे आउटफिट में भी चार चांद लगा देते हैं। व्हाइट जूतों को जींस से लेकर ड्रेस के साथ तक पहना जा सकता है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या इन्हें साफ और दागरहित बनाए रखने की होती है। क्या आपके पास भी सफेद जूते हैं? लेकिन वह जल्दी गंदे हो जाते हैं, जिसके कारण आप अपने मनपसंद जूतों को बार-बार नहीं पहन पाती हैं।

लेकिन आज हम आपकी इस परेशानी को दूर करेंगे और आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिससे आपके सफेद जूते पर लगे दाग और गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी। लेकिन अब आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि क्या इसके लिए किसी महंगे क्लीनर की जरूरत होगी, जिसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे? ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप घर में मौजूद बेकिंग सोडा की मदद से अपने जूतों को साफ कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। 

आवश्यक सामग्री

uses of baking sodaबेकिंग सोडा का इस्तेमाल घर की सफाई के लिए किया जाता है। खासतौर पर दाग-धब्बे हटाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। बेकिंग सोडा से आप हल्दी, इंक जैसी जिद्दी दाग हटा सकती हैं। इसलिए आपको अपने घर पर बेकिंग सोडा जरूर रखना चाहिए। 

  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1/2 हाइड्रोजन पेरॉक्साइड
  • 1/2 गुनगुना पानी

टेस्ट करके देखें

आपको पूरे जूते पर डायरेक्ट बेकिंग सोडा नहीं लगाना चाहिए। इसके लिए पहले जूते के किसी  भाग पर इसका इस्तेमाल करके देखें। फिर 20 मिनट तक इसे सूखने के लिए रख दें। टाइम पूरा होने के बाद जूतों को किसी साफ गीले कपड़े से पोंछ लें। आपको ऐसा इसलिए करना चाहिए  क्योंकि कई बार बेकिंग सोडा का प्रभाव उल्टा पड़ जाता है। 

टूथब्रश आएगा काम

ways to clean white shoes ()जूतों को साफ करने के लिए आप घर पर पड़े किसी भी पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे जूते को साफ करने में आसानी होगी। क्योंकि टूथब्रश के ब्रिसेल्स हर कोने में पहुंच जाते हैं। जिससे कारण आपके जूतों को चमकाने के लिए टूथब्रश एकदम असरदार रहेगा। इसलिए अगली बार जब भी आप अपने जूतों को साफ करने की सोचें तो इसके लिए आपको बाजार से नया ब्रश खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इस ऑप्शन को भी आजमा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: इन 5 तरह के जूतों पर लगे दाग अब चुटकियों में होंगे साफ

जूतों को करें स्क्रब

अब अगला स्टेप आता है जूतों को स्क्रब करना। इसके लिए आपको एक बाउल में 1 चम्मच बेकिंग सोडा,1/2 हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और 1/2 गुनगुना पानी मिलाना होगा। इसका गाढ़ा सा पेस्ट बना लें। ताकि यह जूतों पर कम समय में असर दिखा सके। अब टूथब्रश पर बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं। फिर टूथब्रश से जूतों को स्क्रब करना शुरू करें। लेकिन स्क्रबिंग के लिए आपको जूते के रंग और फैब्रिक पर भी ध्यान देना चाहिए। यानी अगर आपके व्हाइट जूते काफी गंदे हैं तो आपको स्क्रबिंग की स्पीड बढ़ानी होगी। लेकिन अगर जूते कम गंदे हैं तो धीरे-धीरे स्क्रब करें। (जूतों की देखभाल करने के टिप्स)

इसे भी पढ़ें: Easy Tips: कैनवास जूते की सफाई करने के लिए आपनाएं ये हैक्स

 


बेकिंग सोडा के पेस्ट को सूखने दें

easy cleaning tipsस्क्रबिंग के बाद आपको जूतों को अच्छे से सूखने के लिए रख देना चाहिए। कम से कम आधे घंटे तक जूतों को घर के किसी कोने में अलग करके रख दें। ऐसा इसलिए क्योंकि पेस्ट अब्सॉर्ब होने में समय लेगा, जिसके बाद ही जूते पर लगे दाग और गंदगी साफ होगी। (जूतों के लिए क्लीनिंग हैक्स)

जूतों को धोएं

अब आपको अपने जूतों को धोना चाहिए। इसके लिए एक बाल्टी में थोड़ा सा सर्फ और पानी डालें। जूतों को इसमें करीब 10 मिनट के लिए भिगों दें। फिर साफ पानी से इन्हें धो लें। आप पाएंगी कि आपके जूते अब साफ हो गए हैं। साथ ही इन पर लगा दाग भी अब हट चुका है। 

सही से सुखाना भी है जरूरी

अब आपके व्हाइट जूते साफ हो गए हैं। लेकिन इन्हें सही तरीके से सुखाना भी जरूरी है। इसलिए छत या बालकनी पर जहां सबसे ज्यादा धूप निकलती है वहां रख दें। इससे आपके जूते कम समय में अच्छी तरह से सूख जाएंगे।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।