आज के समय में लोग घर में बच्चों के लिए अलग से कमरा डिजाइन करते हैं। जिसमें वे बच्चे की सहूलियत का खास ख्याल रखते हैं। अमूमन पैरेंट्स बच्चे के कमरे में हर चीज को इस तरह आर्गेनाइज करके रखना चाहते हैं कि बच्चे को किसी तरह की परेशानी ना हो। हालांकि, वास्तव में ऐसा होता नहीं है। बच्चों का सामान बड़ों की तुलना में अधिक होता है।
उन्हें सिर्फ अपने कपड़े रखने के लिए अलमारी की जरूरत नहीं होती है, बल्कि उनके खिलौनों से लेकर किताबें व अन्य काफी सारा सामान भी होता है। जिसके कारण उन्हें अक्सर अपने कमरे में स्पेस कम महसूस होता है। अक्सर यह देखने में आता है कि घरों में बच्चे के कमरे में ही सामान इधर-उधर बिखरा रहता है।
हमें भी यह समझ नहीं आता है कि इन्हें आर्गेनाइज करके किस तरह रखें। ऐसे में कोशिश करें कि आप दीवारों को भी इस्तेमाल करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बच्चे के कमरे की दीवारों को यूटिलाइज करने के कुछ अमेजिंग आइडियाज दे रहे हैं-
बनाएं स्टेशनरी स्टेशन
बच्चों के पास काफी सारी स्टेशनरी होती है। पेन-पेंसिल के अलावा कलर, शीट्स व अन्य काफी सामान होता है। जिनकी उन्हें बार-बार जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप उनके कमरे की दीवार को एक स्टेशनरी स्टेशन में बदल सकती हैं। आप वहां पर अलग-अलग साइज के कंटेनर को हैंग कर सकती हैं और उसमें सामान रख सकती हैं। या फिर वहां पर पेगबोर्ड हैंग करें और उसमें बच्चों का स्टेशनरी आइटम आर्गेनाइज तरीके से रखें।
यह भी पढ़ें:Home Decor Trends for 2024: नए साल पर अपने घर को क्लासी लुक देने के लिए अपनाएं ये डिजाइन्स
बनाएं टॉय आर्गेनाइजर
आपको शायद पता ना हो, लेकिन बच्चे के कमरे की दीवारें (घर की पपड़ी वाली दीवार को ऐसे बनाएं खूबसूरत) बतौर टॉय आर्गेनाइजर भी काम आ सकती हैं। जी हां, आप वहां पर फ्लोटिंग शेल्फ बनवा सकती हैं और उनमें बच्चे के छोटे-छोटे टॉयज रख सकती हैं। इसी तरह बिग साइज टॉयज के दीवार पर बास्केट्स को हैंग किया जा सकता है। इससे बच्चे के कमरे का फ्लोर स्पेस काफी बच जाएगा और बच्चा आराम से अपने कमरे में खेल पाएगा।
लाइब्रेरी में करें तब्दील
बच्चों का कमरा किताबों के बिना अधूरा होता है। अमूमन उनकी किताबें यूं ही इधर-उधर बिखरी रहती हैं। ऐसे में आप उनके कमरे की एक दीवार को लाइब्रेरी में तब्दील कर सकती हैं। इसके लिए आप उनकी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज तरीके से एक वॉल लाइब्रेरी बनवाएं। इसमें आप चाहें तो ऊपर की शेल्फ पर उनके सॉफ्ट टॉयज भी रख सकते हैं।
चॉकबोर्ड विद स्टोरेज
बच्चे बहुत अधिक क्रिएटिव होते हैं और इसलिए वे अक्सर दीवारों पर ही अपनी क्रिएटिविटी उकेरते हैं। ऐसे में जब आप उनके कमरे को डिजाइन कर रहे हैं तो एक वॉल पर चॉकबोर्ड या व्हाइटबोर्ड पेंट से पेंट करें। हालांकि, इसे एक यूनिक टच देने के लिए आप साथ में हुक्स व शेल्फ भी डिजाइन करवाएं। इससे बच्चा ना केवल अपनी पसंद की चीजें बोर्ड पर बना पाता है, बल्कि आप वहां पर बच्चे के आर्ट सप्लाइज, टॉयज व अन्य आइटम्स भी आसानी से स्टोर कर पाते हैं।
यह भी पढ़ें:घर को स्पेशल तरीके से सजाने के लिए ये इंटीरियर डिजाइन ट्रेंड्स अपनाएं
तैयार करें इंटरएक्टिव लर्निंग वॉल
बच्चे के कमरे की दीवारों को इंटरएक्टिव लर्निंग वॉल में बदलना भी एक अच्छा आइडिया है। यहां पर आप एजुकेशनल पोस्टर, मैप्स और चार्ट आदि को लगा सकती हैं। इसके अलावा, आप दीवारों पर एल्फाबेट क्लॉक या नंबर आदि को शामिल करें। इससे ना केवल कमरा देखने में बेहद आकर्षक लगता है, बल्कि अनजाने में ही बच्चा काफी कुछ सीख जाता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों