अक्सर लोग दीवारों पर पड़ने वाली सीलन की वजह से काफी परेशान रहते हैं। क्योंकि इससे उनके घर में दीवारों की पपड़ी गिरने लगती है। कई बार ऐसा भी होता है कि आपसे गलती से दीवार पर खाना या चाय गिर जाता है। ऐसी स्थिति में दीवारों पर निशान पड़ना ही है।
हल्दी के निशान दीवार से हटते नहीं, तो लोगों को फिर से पेंट करवाना पड़ता है। लेकिन कई लोग बार-बार पेंट नहीं करवा सकते, क्योंकि इससे खर्चा तो जाता ही है, साथ में समय भी जाता है। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस परेशानी से निपटारा पाने का कुछ आसान बताएंगे। इसकी मदद से आपकी दीवार काफी सुंदर लगेगी।
अक्सर लोगों को समझ नहीं आता कि आखिर दीवार के नीचे की तरफ से उतरने वाली पपड़ी का क्या करें। क्योंकि पूरी दीवार बिल्कुल चकाचक होती है, लेकिन केवल नीचे की दीवार ही पपड़ी छोड़ रही होती है। ऐसी स्थिति में आप कुछ इस तरह के स्टीकर की यूज कर सकते हैं। (वॉल डेकोर के आईडियाज)
ऐसे स्टीकर आपके घर का लुक काफी सुंदर बना देते हैं। मार्केट में आपको इस तरह के स्टीकर आसानी से मिल जाएंगे। आप इसे ऑनलाइन भी मंगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- दीवारों को सीलन से बचाने के लिए करें ये इंतजाम
अक्सर लोगों के घर में टीवी के पास की दीवारों या जहां कुर्सी रखी जाती है, वहां की पपड़ी अधिक गिरती है। अब इन छोटी-छोटी जगहों की वजह से फिर से पेंट नहीं करवाया जा सकता। लेकिन अगर इनका कुछ नहीं किया गया, तो यह आपके घर का लुक भी खराब करते हैं। (दीवारों को ऐसे करें कवर)
लेकिन आप अपने घर की दीवारों को सुंदर बना सकती हैं। मार्केट में आपको भगवान से जुड़े, सीनरी स्टाइल स्टीकर जैसे कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। आप उन दीवारों पर स्टीकर लगा कर अपने घर का लुक सुंदर बना सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- मानसून में दीवार से गिरती पपड़ी को छुपाने के हैक्स
आप पपड़ी उतरने वाली जगहों पर कुछ फोटो फ्रेम का सेट लगा कर भी इसे छिपा सकती हैं। इसके लिए आपको अपनी दीवारों को पेंट करने की जरूरत नहीं है। इस तरह से आपके कमरे का लुक भी सुंदर हो जाता है और खराब दीवार को क्लासी लुक भी मिल जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।