एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की बाथरूम में मिली लाश, जानिए उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें

अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। स्पिल्ट्सविला और गंदी बात जैसे शो में भी नजर आ चुके हैं।

 

aditya singh rajput found dead

जाने-माने एक्टर, मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है। सोमवार के दिन उनके मौत की खबर आते ही इंडस्ट्री के लोग सदमा में दिखें। वे मुंबई के अंधेरी स्थित अपने घर के बाथरूम में रहस्यमयी हालत में मृत पाए गए। जिसके बाद उनके दोस्त और स्टाफ ने उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां जाकर यह पता चला कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।

मृत्यु के एक रात पहले की थी पार्टी

बता दें कि आदित्य को सबसे पहले उनके दोस्तों और चौकीदार ने संदिग्ध हालात में देखा था। खबरों की मानें, तो ड्रग्स ओवरडोस उनकी मौत की वजह हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। आदित्य महज 32 साल के थे। वे टीवी शो ‘स्प्लिट्सविला 9’ से लोकप्रिय हुए थे। इस शो से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। एक्टर की इंस्टाग्राम की स्टोरी से इस बात का पता चला कि एक्टर बीते रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी में गए थे।

करियर में आगे बढ़ रहे थे आदित्य

आदित्य की करीबी दोस्त सब्यसाची ने उनसे जुड़ी कुछ मुख्य बातें बताई है। उन्होंने कहा था कि- वह अपने करियर में अच्छा कर रहे थे, उनका ब्रांड भी अच्छा परफॉर्म कर रहा था। वह भले टीवी पर ज्यादा काम नहीं कर रहे थे, पर उनका ब्रांड चल गया था। ऐसे में उन्हें किसी भी तरह का फाइनेंशियल दिक्कत भी नहीं थी।

इसे जरूर पढ़ें-Sudama Death: भगवान शिव ने क्यों किया था श्री कृष्ण के मित्र सुदामा का वध

मॉडल के तौर पर शुरू किया था करियर

बता दें कि एक्टर ने एक जमाने में अपना करियर मॉडल के तौर पर शुरू किया था। इसके बाद उनका सफर फिल्मों में शुरू हुआ। इसके अलावा एक्टर ने टीवी शोज में भी काम किया था। आदित्य की अचानक मौत से फिल्म और टीवी जगत से जुड़े लोगों को सदमा लगा है।

इसे जरूर पढ़ें- Hindu Beliefs: मृत्यु के बाद क्यों की जाती है तेरहवीं? जानें रोचक कारण

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP