Tulsi Plant Care Tips: तुलसी के पौधे को कीड़े से बचाने के लिए इसमें खाद के बाद डालें घर में मौजूद यह एक चीज

तुलसी के पौधे की अच्छी देखभाल करने के लिए इसमें उचित खाद और कीड़े से बचाव करने के लिए जरूरी कीटनाशक का छिड़काव करना बेहद जरूरी होता है। खासकर यह होममेड हो तो ज्यादा अच्छा होता है। अगर आपके घर में तुलसी के पौधे पर कीड़े लग रहे हैं, तो चलिए हम इसके लिए एक घरेलू नुस्खा के बारे में आपको बताते हैं।
image

Tulsi Plant Care Tips: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बेहद पवित्र व पूजनीय माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। कहते हैं, इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, घर में सुख-शांति बनी रहती है।

तुलसी का पौधा धार्मिक महत्वों के साथ-साथ आयुर्वेदिक गुणों से भी भरपूर होता है। खांसी और गले में खरास जैसी समस्याओं से निजान दिलाने में इसकी पत्तियां बेहद कारगर होती हैं। यही वजह होता है कि भारत के लगभग हर घरों में तुलसी का पौधा लगा होता है। हालांकि, कई बार तुलसी की अच्छी देखभाल न करने से इसपर कीड़े लग जाते हैं और पौधे को नुकसान पहुंचाते हैं। इन कीड़ों से तुलसी के पौधे को बचाने के लिए आप घर पर मौजूद एक चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, पौधे की मिट्टी में डाले जाने वाली एक और ऐसी चीज के बारे में भी बताएंगे, जिससे आपका पौधा हेल्दी रहेगा।

तुलसी के पौधे में डालें यह लिक्विड खाद

how to care tulsi plant in winter

  • तुलसी के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए आप इसमें दही डाल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है।
  • सबसे पहले आपको 2 चम्मच गाढ़ी दही लेकर उसे ग्राइंडर में डाल कर पतला कर लेना है।
  • अब, एक मग में एक लीटर पानी लेकर उसमें इस दही को मिला दें।
  • बस, यह लिक्विड तुलसी के पौधे में डालने के लिए तैयार है।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले गमले की मिट्टी को खोद कर उसे ढीला करना है।
  • फिर, दही और पानी के मिश्रण को तुलसी के पौधे की मिट्टी में डाल देना है।
  • इस तरह आप तुलसी के पौधे की ग्रोथ अच्छी कर सकते हैं। साथ में, उसमें कीड़े होने से पौधे को बचा भी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-सर्दियों में सूख गया है तुलसी का पौधा, इन चीजों को डालने से तुरंत होगा हरा-भरा

तुलसी को कीड़ों से बचाने के लिए डालें घर में मौजूद यह एक चीज
tulsi plant care tips in winter
तुलसी के पौधे को कीड़े से बचाने के लिए उसमें खाद डालने के बाद, आप घर में मौजूद एक चीज डाल सकते हैं। वह है- हल्दी पाउडर। पौधे में लिक्विड खाद डालने के बाद आपको करना बस ये है कि पौधे की मिट्टी में एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल देना है। इससे तुलसी के पौधे को कीड़े-मकोड़े से बचाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-पीले पड़ने लगे हैं तुलसी के पत्ते? इन 4 चीजों के इस्तेमाल से बनाएं हरा-भरा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP