ये हैं दुनिया के सबसे कठिन एग्जाम

परीक्षा कोई भी हो वह मुश्किल ही होता है। वहीं माना जाता है कि UPSC का एग्जाम सबसे कठिन होता है लेकिन बता दें कि यह सच नहीं है। दुनिया में इसके अलावा भी कई ऐसे एग्जाम है जो कि काफी अधिक मुश्किल है। ऐसे में इन एग्जाम को क्रैक करना उम्मीदवारों को लिए मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको ऐसे ही एग्जाम के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
गौका एग्जाम
चीन का गौका एग्जाम दुनिया में सबसे कठिन माना जाता है। इस परीक्षा को राष्ट्रीय उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षा भी कहा जाता है। यह देश में सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए आवश्यक है। यह परीक्षा करीब 9 घंटे चलती है, जिसमें दो दिन का समय लगता है।
मास्टर सोमेलियर डिप्लोमा एग्जाम
मास्टर सोमेलियर डिप्लोमा की परीक्षा सबसे कठिन परीक्षा है। इसे दूसरा सबसे टफ एग्जाम है। यूरोप में यह परीक्षा वाइन निर्माता विशेषज्ञ बनने के लिए आयोजित की जाती है। इस एग्जाम को क्लियर करना इतना आसान नहीं होती है।
यूपीएससी
भारत में आयोजित होने वाली यूपीएससी कितना कठिन एग्जाम है यह तो आप जानते ही होंगे। इस एग्जाम में हर साल लाखों बच्चे बैठते हैं लेकिन क्लियर केवल कुछ ही बच्चे कर पाते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। भारत का सबसे कठिन एग्जाम होता है यूपीएससी। (भारत में होने वाली सबसे मुश्किल परीक्षाएं)
इसे जरूर पढ़ें- इन आदतों से आपके बच्चे भी हर एग्जाम में होंगे सफल
सीसीआईई
अगर आपको भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दिलचस्पी है तो आप सिस्को सर्टिफाइड इंटरनेटवर्किंग एक्सपर्ट एग्जाम के बारे में जानते होंगे। सिस्को द्वारा दिया गया सर्टिफिकेट दुनियाभर में मान्य है, इस परीक्षा को पास करने वाला व्यक्ति टॉप लेवल का नेटवर्क इंजीनियर माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- एग्जाम में करना है टॉप, तो इन जबरदस्त प्रोडक्ट्स को पहले ट्राई करें
जेईई एडवांस
अगर आपको इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन चाहिए तो जेईई एडवांस एग्जाम को क्लियर करना होगा। जेईई एडवांस परीक्षा को भी दुनिया के सबसे टफ एग्जाम में गिना जाता है। हर साल इस परीक्षा के लिए लाखों लोग शामिल होंते हैं लेकिन सभी का सिलेक्शन होना मुश्किल हो जाता है। इसके एग्जाम को क्लियर करना इतना आसान नहीं होता।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।