Home Remedies: गुलाब के पौधे को कीड़े से बचा सकते हैं ये होममेड स्प्रे

गुलाब के पौधे की सही देखभाल न करने के कारण कई बार इसपर चिंटियां या छोटे कीड़े लग जाते हैं। इसके कारण पौधे की ग्रोथ खराब होने लगती है और धीरे-धीरे पूरा पौधा ही सूख जाता है। ऐसे में, गुलाब के पौधे की अच्छी केयर करना बेहद जरूरी है। खासकर, इस स्थिति में पौधे पर कीटनाशक का छिड़काव करना सेहतमंद होता है। कई लोग इसके लिए मार्केट से कीटनाशक खरीदकर लाते हैं। पर, हम आज आपको घर पर ही केमिकल मुक्त होममेड कीटनाशक बनाने का तरीका बताएंगे। खास बात यह है कि ये स्प्रे आपके गुलाब के पौधों को कीड़ों से बचाने में आपकी मदद कर सकते हैं। साथ ही पौधे को हेल्दी और हरा-भरा रखने में भी काम आ सकते हैं।
गुलाब के पौधे के लिए बनाएं नेचुरल कीटनाशक
लहसुन का स्प्रे बनाने की सामग्री
- 10 लहसुन की कलियाँ
- 1 लीटर पानी
- 1 चम्मच तरल साबुन
लहसुन का स्प्रे कैसे बनाएं?
- लहसुन की कलियों को पानी में उबालें।
- इसे ठंडा करने के लिए रख दें और एक बर्तन में छान लें।
- अब, इसमें तरल साबुन मिलाएं और एक स्प्रे बोतल में भरें।
- अब, इस लिक्विड को गुलाब के प्रभावित पौधों पर स्प्रे करें।
नीम का तेल का स्प्रे के लिए सामग्री
- 1 चम्मच नीम का तेल
- 1 लीटर पानी
- 1 चम्मच तरल साबुन
नीम का तेल का स्प्रे कैसे बनाएं?
- एक बाउल में नीम का तेल, पानी और तरल साबुन को लेकर अच्छी तरह मिलाएं।
- फिर, इसे स्प्रे बोतल में भरें।
- अब, कीड़े लगे हुए गुलाब के पौधों पर स्प्रे करें।
मिर्च का स्प्रे बनाने की सामग्री
- 1 हरी मिर्च
- 1 लीटर पानी
- 1 चम्मच तरल साबुन
मिर्च का स्प्रे कैसे बनाएं?
- सबसे पहले हरी मिर्च को पानी में उबालें।
- इसे ठंडा होने दें और फिर एक बर्तन में छान लें।
- अब, इस लिक्विड में तरल साबुन मिलाएं।
- इसे एक स्प्रे बोतल में भरें।
- इसके बाद, आप कीड़े लगे गुलाब के पौधों पर स्प्रे कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गुलाब के पौधे को ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद 10 रुपये में मिलने वाली ये चीज, हरा-भरा हो जाएगा पौधा
गुलाब के पौधे का कैसे रखें ख्याल?
- अपने गुलाब के पौधों को नियमित रूप से पानी दें। लेकिन, मिट्टी को बहुत ज्यादा गीला न होने दें।
- गुलाब के पौधों को हमेशा हवादार जगह पर रखें। यह फफूंद और बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है।
- मृत पत्तियों और फूलों को समय-समय पर हटाते रहें। क्योंकि यह कीड़ों के लिए छिपने का स्थान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- गुलाब के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए डालें इस फल के छिलके से बना लिक्विड खाद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।