अपनी 'इंटिमेट वेडिंग' प्लान करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

कोविड के बाद से कई चीजें हम लोगों के लिए 'न्यू नॉर्मल' बन चुकी है। उन्हीं में से एक है 'इंटिमेट वेडिंग'... यानी कम लोगों के बीच शादी करना भी पिछले दो सालों में न्यू नॉर्मल बन चुका है। जो लोग बिग फैट इंडियन वेडिंग में विश्वास करते थे, वे आज 50-100 लोगों के बीच शादी करने में मजबूत हो चुके हैं।
अब तो फिर भी गेस्ट बुलाने की संख्या बढ़ चुकी है, लेकिन फिर कुछ लोग हैं जो इंटिमेट वेडिंग को ही तवज्जो देते हैं। कई शादियां तो जूम कॉल पर भी हुईं। खैर, अगर अब आपको भी यह इंटिमेट वेडिंग का चस्का लग चुका है और अगर आप ऐसी ही एक वेडिंग प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए कुछ टिप्स लेकर हम आए हैं।
तय करें मेहमानों की संख्या

इंटिमेट वेडिंग में आपको सबसे पहले अपने गेस्ट की संख्या तय करने की जरूरत होती है। भारत जैसे देश में हम 'अतिथि देवो भव:' पर विश्वास करते हैं, लेकिन यह इंटिमेट वेडिंग में नहीं चलेगा। अब जिसे नहीं बुलाएंगे वह भी नाराज होगा, तो ऐसे में आप अपने फंक्शन में लोगों को अलग-अलग डिवाइड कर दें। किसी को मेहंदी में बुला लें तो किसी को हल्दी में बुलाएं। कोई आपकी कॉकटेल पार्टी में शामिल हो जाएगा और आपके सबसे करीबी आपकी शादी में शामिल हो जाएंगे। जोड़ों को केवल उन्हीं मित्रों और परिवार के सदस्यों को +1 देने पर विचार करना चाहिए जो या तो इंगेज्ड हैं, विवाहित हैं, पहले से साथ रह रहे हैं या वास्तव में लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं।
डेट्स, इनवाइट्स पर ध्यान रखें
चूंकि यह इंटिमेट वेडिंग होगी, इसलिए पहले ही ई-इनवाइट्स अपने गेस्ट को 2 महीने पहले भेज दें और उनसे रिवर्ट्स भी उसके अगले हफ्ते तक भेजने को कहें। इससे आप अपने गेस्ट्स को एडजस्ट कर पाएंगे। जो लोग नहीं आ रहे होंगे, आप उनकी जगह किसी और को न्यौता भेज सकेंगे। आप वेडिंग वेबसाइट भी कस्टमाइज करवा सकते हैं। जो लोग आपकी शादी में नहीं आ पाएंगे, ये उन लोगों के लिए ऑनलाइन तौर पर शामिल होने का एक अच्छा मौका हो सकता है। लाइव आवर्स, गेम फीड्स सभी चीजों का आयोजन करके रखें। आधिकारिक शादी समारोह के लिए एक तारीख का जो आप तय करेंगे, उसे भले ही वॉट्सऐप से या ईमेल इमेज से, लेकिन अपने गेस्ट को पहले ही भेज दें।
इसे भी पढ़े:भारतीय शादी के लिए 5 हटके Wedding Theme आइडिया
टेबल सेट ऐसे करवाएं

दोस्तों, परिवार वालों और बच्चों के लिए अलग-अलग टेबल सेट करवाएं। पहले ही सीटिंग चार्ट तैयार कर लें और अगर कुछ नया जोड़ना चाहते हैं, तो आमतौर पर किया गया यू शेप वाला सीटिंग अरेंजमेंट अब चेंज कर दें। इसकी जगह जिग-जैग टेबल या रेक्टैंग्लुर टेबल सीटिंग की व्यवस्था करवाएं। इसके साथ ही आप टेबल पर नेम कार्ड्स भी सेट करवा सकते हैं और अपने करीबियों, दोस्तों और खास लोगों को प्राथमिकता दे सकते हैं। सीटिंग चार्ट्स की प्री-प्लानिंग, इनोवेटिव नेम टैग्स, पर्सनलाइज्ड टेबल लेआउट इस सीजन में प्रचलित ट्रेंड हैं।
इसे भी पढ़े:शादी के आखिरी सप्ताह में इन चीजों को एक बार जरूर करें रिचेक
प्लान करें प्री-पोस्ट वेडिंग इवेंट्स
भारतीय शादियां ज्यादातर हल्दी के फंक्शन, मेहंदी और संगीत की मस्ती भरी रात के बिना अधूरी होती है। मगर आप अलग-अलग इवेंट्स की जगह एक इवेंट कर सकते हैं और उसमें बाकी फंक्शन का हिंट डाल सकते हैं। 4-5 दिन के फंक्शन में आप थकते भी हैं। ऐसे में आप उन्हें छोटा रख सकते हैं। इसके अलावा आप एक अलग से एंटरटेनमेंट नाइट का इंतेजाम कर सकते हैं, जहां आपके फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ फन गेम्स और खूब शानदार पार्टी की जा सकती है। इंटिमेट वेडिंग्स में आप चाहें तो सिंगर्स को भी बुला सकते हैं और डीजे की जगह लाइव म्यूजिकल नाइट भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इन टिप्स को आजमाकर आप भी अपनी इंटिमेट वेडिंग टिप्स कर सकते हैं। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।