जानिए इस साल बजट में कैसे प्लान करें क्रिसमस पार्टी

अगर आप भी बजट में क्रिसमस पार्टी प्लान करने का सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ ख़ास टिप्स बताने वाले हैं। 

 

budget friendly christmas party

क्रिसमस का त्यौहार आने में कुछ ही दिन रह गया है। कई लोग क्रिसमस के दिन अपने घर पर छोटी सी पार्टी रखते हैं। हालांकि हमेशा बजट एक जैसा नहीं होता। ऐसे में अगर आप बजट फ्रेंडली पार्टी करने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको कुछ ख़ास आइडिया बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप काफ़ी कम बजट में आसानी से क्रिसमस पर पार्टी कर सकती है।

ख़ुद से करें घर की सजावट

christmas home decor

क्रिसमस पार्टी के लिए आपको किसी और की मदद नहीं लेनी है आपको अपने घर को ख़ुद से सजाना है। ऐसे में आप क़रीब 8 से 10 हज़ार रुपये बचा सकती है। क्रिसमस पार्टी के लिए सजावट करना काफ़ी आसान होता है, इसे कोई भी आसानी से कर है।

पुराने सामानों से करें सजावट

हर त्योहार पर बार- बार नई चीज़ें ख़रीदना हमेशा जरूरी नहीं होती है। दिवाली के बचे हुए लाइट की मदद से भी आप क्रिसमस के मौके पर घर की सजावट कर सकती हैं। इससे आपकी पार्टी बजट में भी रहेगा और वे फालतू का खर्च भी नहीं होगा।

कम मेहमान को बुलाएं

हाउस पार्टी में हमेशा कम लोगों को ही बुलाना चाहिए। जितने ज्यादा कम लोग होंगे आपका बजट ऑटोमैटिक उतना कम होता जाएगा। ऐसे में कोशिश करें कि आप केवल उन लोगों को ही बुलाए जो आपके काफ़ी करीब है। ऐसे में आप का खर्चा कम होगा।(क्रिसमस पर चॉकलेट या टेडी नहीं पार्टनर को दें ये खास गिफ्ट)

इसे भी पढ़ें:क्रिसमस की शाम को इन टेस्टी स्नैक्स के साथ बनाएं और भी ज्यादा खास

डिनर की जगह स्नैक्स रखें

अगर आप अपने दोस्तों को शाम के समय बुला रही है तो आप डिनर की जगह उनके लिए स्नैक्स का बंदोबस्त कर सकती है। इससे आपके काफ़ी ज़्यादा पैसे बच सकते हैं। इतना ही नहीं कम बजट में आपका पार्टी भी कम्पलीट हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:सिर्फ दिसंबर में ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस? बेहद खास है वजह

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP