Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:32 AM IST

सिर्फ दिसंबर में ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस? बेहद खास है वजह

Christmas Facts: साल के आखिर में आने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि हर साल यह त्योहार दिसंबर में ही क्यों मनाया जाता है।   
Updated:- 2023-12-18, 12:02 IST
image

Christmas Facts: समय के साथ क्रिसमस का दिन भारत में भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। बता दें कि विदेश से लेकर भारत तक, इस त्योहार को अलग-अलग अंदाज स सेलिब्रेट किया जाता है। मगर क्या आपने कभी यह सोचा है कि क्रिसमस का पर्व सिर्फ दिसंबर में ही क्यों मनाया जाता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की दिलचस्प वजह। 

क्रिसमस सेलिब्रेट क्यों किया जाता है? 

Christmas Facts

क्रिसमस को मनाने के कई कारण हैं। कहा जाता है कि 25 दिसंबर के ही दिन यीशु मसीह के जन्म का जन्म हुआ था। यीशु मसीह बच्चों से बहुत प्यार करते थे। यही कारण है कि क्रिसमस के दिन बच्चों के लिए स्पेशल गिफ्ट्स खरीदे जाते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः क्रिसमस पर चॉकलेट या टेडी नहीं पार्टनर को दें ये खास गिफ्ट, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

दिसंबर में ही क्यों मनाते हैं क्रिसमस? 

क्रिसमस के सेलिब्रेसन से जुड़ी एक कहानी सुनाई जाती है। माना जाता है कि यीशु की मां मैरी ने पहले से ही भविष्यवाणी कर ली थी कि वो 9 महीने बाद 25 दिंसबर के दिन मां बनेंगी। 9 महीने बाद ठीक वैसा ही हुआ। यही कारण है कि हर साल दिसंबर महीने की 25 तारीख को ही क्रिसमस मनाया जाता है।  

बहुत खास है क्रिसमस ट्री

क्रिसमस ट्री को सनोबर और फर का पेड़ भी कहा जाता है। इस पेड़ का आकार तिकोना होता है, जो इसे खास बनाता है। बता दें कि क्रिसमस के त्योहार पर घर में इस पेड़ को घर में सिर्फ सजावट के लिए ही नहीं लगाया जाता। इस दिन क्रिसमस ट्री  लगाना काफी शुभ माना जाता है। 

कैसे करें क्रिसमस सेलिब्रेट 

story behind Christmas

जरूरी नहीं है कि आप क्रिसमस पर ढेर सारा खर्च कर के ही अपने घर को सजाएं। घर पर मौजूद वेस्ट आइट्मस को आप डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आप घर के आसपास बने मॉल में घूमने का भी प्लान बना सकते हैं, जिन्हें क्रिसमस पर खास तरीके से सजाया जाता है।

इसे भी पढ़ेंः क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट है भारत की ये 5 जगह, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।