Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:42 AM IST

महंगे फ्रेशनर भी नहीं हटा पा रहे टॉयलेट की बदबू? ये घरेलू जुगाड़ मिनटों में दिलाएगा छुटकारा

महंगे एयर फ्रेशनर कुछ समय के लिए आपके बाथरूम को खुशबूदार बना सकते हैं, लेकिन जब इसकी खुशबू उड़ जाएगी, तो फिर से बाथरूम में से गंदी टॉयलेट की बदबू आने लगती है।
Updated:- 2025-08-29, 16:30 IST
how to remove toilet smell easily without expensive air freshener bathroom ki badbu kaise dur karen

अगर लंबे समय तक आप अपने टॉयलेट सीट की सफाई नहीं करती हैं, तो अच्छे से धोने के बाद भी इसकी गंदगी दूर करना मुश्किल होता है। ऐसी स्थिति में लोग महंगे फ्रेशनर यूज करते हैं, लेकिन कई बार यह भी काम नहीं आता। ऐसे में अगर आपके घर में मेहमान आ रहे हैं, तो आपको उन्हें बाथरूम में जाता देख दुख महसूस होगा। ऑफिस और सार्वजनिक जगहों पर यह समस्या आम लगती है, लेकिन अगर घर के बाथरूम भी ऐसे बदबूदार रहेंगे, तो क्या ही कहना। अगर आप भी टॉयलेट की बदबू से परेशान हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने वाले हैं, जिसको आप फॉलो कर सकती हैं।

एंटीबैक्टीरियल उपाय

  • सफाई के बाद आप टॉयलेट में सफेद सिरके का हल्का छिड़काव कर सकती हैं।
  • फ्लश टैंक में आप ऐसी गोलियां डाल दें, जो पानी के साथ हल्की हल्की मिलती रहेगी, जिससे बदबू नहीं आएगी।
  • इस तरीके से लंबे समय तक बाथरूम को खुशबूदार बना सकती हैं।

how to remove toilet smell easily without expensive air freshener bathroom ki badbu kaise dur karen

वेंटिलेशन और हवा का ध्यान रखें

  • अगर आप सफाई के बाद ऐसे ही बाथरूम का दरवाजा वापस बंद कर देंगी, तो बदबू जाएगी कैसे।
  • ऐसी स्थिति में आपको खिड़की या एग्जॉस्ट फैन चला कर रखना चाहिए। यह बदबू को खत्म करने में मदद करता है।
  • सफाई के बाद जब तक बाथरूम नहीं सूखता है, तब तक आप दरवाजा खुला रखें, कोशिश करें कि कुछ देर तक किसी को बाथरूम यूज न करने दें।

इसे भी पढे़ं- Bathroom Smell Problem: सफाई के बाद भी बाथरूम से आ रही है गंदी स्मेल? फॉलो करें ये आसान घरेलू उपाय

weekly toilet seat cleaning

पानी का खास ध्यान रखें

  • कई बार लोग टॉयलेट जाने के बाद थोड़ा सा पानी डालकर वापस आ जाते हैं।
  • ऐसी स्थिति में यूरिन बहा नहीं होता, वह पॉट में पड़ा रहता है, जिससे बदबू आने लगती है।
  • इसलिए आपको पानी उतनी मात्रा में डालना चाहिए, जिससे यूरिन बह सके।
  • यह बदबू दूर करने और बाथरूम की साफ रखने का आसान तरीका है।
  • टॉयलेट बदबू दूर करने का आसान तरीका है। 

इसे भी पढ़ें-गंदे से गंदा टॉयलेट भी साफ कर देगा ये घरेलू नुस्खा, बस डिटर्जेंट में मिलाएं ये 3 चीजें और देखें जादू

how to remove toilet smell easily without expensive air freshener bathroom ki badbu kaise dur karensss

टॉयलेट सीट की गहरी सफाई पर ध्यान दें

  • अगर आप टॉयलेट सीट को साफ नहीं रखेंगी, तो गंदगी जमा होती रहेगी, जिससे बदबू फैलेगी
  • कोशिश करें कि आप हर हफ्ते ब्रश से टॉयलेट सीट को साफ करें।
  • अगर आप महीने में 1 बार बाथरूम साफ करेंगी, तो बदबू दूर करना मुश्किल हो जाएगा।
  • गंदे टॉयलेट को साफ करने का आसान तरीका है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।