What Are 10 Safety Rules For Kids at Home: बदलते वक्त के साथ माहौल भी बदलवे लगा है। घर के बाहर तो क्या बच्चे अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। लगातार बढ़ते क्राइम को देखते हुए, बच्चों को सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। माता-पिता को हमेशा अपने बच्चों की चिंता लगी रहती है। बच्चों को स्ट्रेंजर डेंजर के बारे में बताना बहुत जरूरी है। माता-पिता बच्चों को अनजानों से दूर रहने, उनसे बात ना करने की सलाह तो देते हैं, लेकिन उनसे खुद को बचाने की ट्रेनिंग शायद ही देते हैं।
आपको बच्चे को कुछ ऐसी चीजें सिखानी होगी, जिससे उनसे खतरे को भांपने में मदद मिल सके। साथ ही उन्हें ये भी बताना होगा कि खतरे की स्थिति में वो खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानें, बच्चों को घरे बाहर पर्सनल सेफ्टी टिप्स कैसे सिखाएं?
जोर से चिल्लाना सिखाएं
हर माता-पिता को बच्चों को सिखाना चाहिए कि जब भी उन्हें किसी के साथ अनकंफर्टेबल फील हो, तब उन्हें जोरों से चिल्लाना चाहिए। इससे आसपास मौजूद लोग उनकी मदद कर सकते हैं। बच्चों को सिखाएं कि किसी के साथ ठीक महसूस ना होने पर उन्हें डरना या झिझकना नहीं है। खुलकर चिल्लाना है सेफ्टी का एक तरीका है। इससे कोई ना कोई उनकी मदद के लिए जरूर आएगा।
बच्चों को सिखाएं स्विमिंग कॉस्ट्यूम रूल
लड़का हो या लड़की, सभी को स्विमिंग कॉस्ट्यूम रूल के बारे में पता होना चाहिए। अगर आपका बच्चा स्विमिंग सिखने जाता है, तो उसे समझाएं की उसके प्राइवेट पार्ट्स कौन-से हैं और उन्हें किसी को भी हाथ लगाने का हक नहीं है। उन्हें बताएं कि अगर कोई उन्हें उनके प्राइवेट पार्ट्स पर टच करता है, तो उन्हें अपने माता-पिता से ये बात कहनी चाहिए और उस शख्स से दूर रहना चाहिए।
बच्चे को बेसिक पर्सनल जानकारी
अगर आपका बच्चा 3 साल से ऊपर का है, तो आपको उसे घर का एड्रेस, उसका नाम, पेरेंट्स का नाम और नंबर याद करवाना चाहिए। उसके पास हमेशा पेपर पर ये जानकारी लिखकर उसकी जेब में रखें। अगर गलती से कभी बच्चा कहीं खो जाता है या घर का रास्ता भटक जाता है, तो उसे अपनी बेसिक पर्सनल जानकारी के बारे में पता होना चाहिए। इससे बच्चा सुरक्षित अपने घर लौट सकता है।
यह भी देखें- एक्सपर्ट से जाने बच्चों को गुड और बैड टच सिखाना
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik/her zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों