Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:54 PM IST

Sushant Singh Rajput: राम-लीला से लेकर कबीर सिंह तक, इन सुपरहिट फिल्मों को सुशांत सिंह राजपूत ने कर दिया था रिजेक्ट

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे एक साल हो गया है, एक्टर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था।
Updated:- 2024-06-14, 14:00 IST
sushant singh rajput movies

टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को आज यानी 14 जून को गुजरे 4 साल हो गो गये हैं। यह वही तारीख है जब उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। हालांकि इस पर आजतक कार्यवाई चल रही है। उनकी मौत की खबर ने उनके फैंस को हिला कर रख दिया था। अपने करियर में शानदार फिल्मों का हिस्सा रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत की कहानी हर उस शख्स को प्रेरणा देती हैं जो छोटे शहर से आकर बॉलीवुड में अपना नाम कमाना चाहता है। फर्श से अर्श तक पहुंचने वाले सुशांत कभी इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसर हुआ करते थे।

डांसर से एक्टर बने और फिर टीवी में एंट्री की। पहले टीवी शो में छोटा किरदार, लेकिन फिर लीड बनकर लोगों के दिलों में छा गए। कुछ साल तक टीवी में काम करने के बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया, यहां भी उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। सुशांत ने सिर्फ 35 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था, सोच और अपनी प्रतिभा को अलग तरीके से पर्दे पर उतारने वाले सुशांत अपने करियर में फिल्मों का चुनाव भी अलग तरीके से करना पसंद करते थे। यही नहीं उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था, इन फिल्मों की वजह से रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टार बन गए। आइए जानते हैं वह कौन सी सुपरहिट फिल्में हैं।

पद्मावत

padmavat

सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद ऐसी खबरें आईं कि उनके पास काम नहीं था, इसलिए वह डिप्रेशन में थे। हालांकि उनके करीबियों ने इसे बकवास बताया था। यही नहीं मशहूर डायरेक्टर संजय लील भंसाली ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने पद्मावत और रामलीला के लिए सुशांत को अप्रोच किया था, लेकिन एक्टर ने इन प्रोजेक्ट्स पर काम करने से इंकार कर दिया था। दरअसल साल 2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। जिसके तहत वह तीन फिल्में उनके साथ करेंगे। शुद्ध देसी रोमांस, और ब्योमकेश बक्शी के बाद वह शेखर कपूर की तीसरी फिल्म पानी में नजर आने वाले थे, लेकिन आदित्य चोपड़ा और शेखर कपूर के बीच क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से वह फिल्म साइन नहीं कर पाए। यही वजह थी कि वह पद्मावत का भी हिस्सा नहीं बन पाए।

अंधाधुन

andhadhun

अंधाधुन में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत को चुना गया था। फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन चाहते थे कि सुशांत इस फिल्म में काम करें, लेकिन चीजें सही तरीके से प्लान नहीं हो पाने की वजह से बाद में यह रोल आयुष्मान खुराना की झोली में आ गिरा। बता दें कि यह फिल्म ना सिर्फ बॉक्स-ऑफिस पर हिट हुई बल्कि शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका से करीना तक, जब Stalkers ने मुश्किल कर दिया था इन 10 हिरोइनों का जीना

बेफिक्रे

befikre

रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म बेफिक्रे बॉक्स-ऑफिस पर खूब पसंद की गई थी। इस फिल्म में वाणी कपूर और सुशांत सिंह राजपूत को आदित्य चोपड़ा कास्ट करना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से बाद में यह फिल्म रणवीर सिंह को दे दी गई। 

 

कबीर सिंह

Kabir Singh

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस फिल्म की फर्स्ट च्वाइस सुशांत सिंह राजपूत थे, इसके बाद ये फिल्म अर्जुन कपूर के पास गई, पर दोनों एक्टर्स के रिजेक्ट करने के बाद यह फिल्म शाहिद कपूर की झोली में आ गिरी, इस फिल्म में लोगों को शाहिद का अंदाज खूब पसंद आया था।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन फीमेल एथलीट्स यह हैं, देखें लिस्ट

राम-लीला और बाजीराव मस्तानी

sushant singh rajput awards

संजय लीला भंसाली ने सिर्फ पद्मावत के लिए ही नहीं बल्कि राम-लीला और बाजीराव मस्तानी के लिए भी सुशांत सिंह राजपूत को अप्रोच किया था। फिल्म रामलीला में वह रणवीर की जगह पहले सुशांत को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन सुशांत ने किसी और के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हुआ था, इसलिए उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। वहीं फिल्म बाजीराव मस्तानी को सुशांत सिंह राजपूत ने इसलिए रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि उनके पास डेट्स की समस्या थी।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।