Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:43 PM IST

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन फीमेल एथलीट्स यह हैं, देखें लिस्ट

इस लेख के जरिए उन महिला एथलीटों के बारे में जानेंगे जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर।  
Updated:- 2021-06-11, 18:21 IST
Most Followed Indian Women Athletes Main

भारत में एक समय था जब खेलों में सिर्फ पुरुषों का वर्चस्व हुआ करता था। लेकिन, समय के साथ अब परिस्थितियां बदल रही हैं। महिलाएं भी खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और मेडल भी जीत रही हैं। सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल और मैरी कॉम जैसी कई महिला एथलीटों ने ना सिर्फ अपने-अपने खेल के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है बल्कि देश को गौरवान्वित भी किया है। पीवी सिंधु और स्मृति मंधाना जैसे कई युवा एथलीट भी धीरे-धीरे कामयाबी की नई मजिलों को छू रही हैं।

इन फीमेल एथलीटों का सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त क्रेज है। कई पॉपुलर सोशल मीडिया साइट्स जैसे ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इस लेख के जरिए हम आपको उन महिला एथलीटों के बारे में बताएंगे जिनकी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग है।

सानिया मिर्जा

Sania Mirza inside

हम सभी जानते हैं कि सानिया मिर्जा देश की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने देश का नाम खूब रोशन किया है। टेनिस कोर्ट के बाहर उनके को एक स्टाइल आइकॉन के रूप में भी जाना जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। उनके फेसबुक पर 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं, इंस्टाग्राम पर 7.3 मिलियन फॉलोअर्स और ट्विटर पर 9.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सभी प्लेटफॉर्म्स को मिला दिया जाए तो कुल 31.4 मिलियन फॉलोअर्स के आस -पास बैठते हैं। वह सोशल मीडिया पर देश की सबसे ज्यादा फॉलो जाने वाली महिला एथलीट हैं।

इसे जरूर पढ़ें: इन बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने से छोटे उम्र के दूल्हे से रचाई है शादी

साइना नेहवाल

Sania Nehwal inside

साइना नेहवाल का नाम भारत और दुनिया में शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में भारत के लिए ब्रांज मेडल जीता था। उनके भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। उनके फेसबुक पर 8.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स और ट्विटर पर 8.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सभी प्लेटफॉर्म्स को मिला दिया जाए तो 18.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सानिया मिर्जा के बाद वह देश की दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो जाने वाली महिला खिलाड़ी हैं।

पीवी सिंधु

PV Sindhu

साइना नेहवाल की तरह ही पीवी सिंधु ने आपना नाम देश की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया है। वह विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड और ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। साइना नेहवाल की तरह पीवी सिंधु ने देश में महिलाओं के बीच बैडमिंटन को पॉपुलर बनाया है। उनके फेसबुक पर 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स और ट्विटर पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सभी प्लेटफॉर्म्स को मिला दिया जाए तो कुल 7.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल के बाद पीवी सिंधु सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी है।

इसे जरूर पढ़ें: पार्टनर से हैं दूर तो सच और झूठ की इस तरह करें पहचान

मिताली राज

Mithali Raj inside

मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन हैं और महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 6000 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट को एक नई पहचान दिलाई है। इनकी भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इनके फेसबुक पर 3.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, इंस्टाग्राम पर 800K फॉलोअर्स और ट्विटर पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सभी प्लेटफॉर्म्स को मिला दिया जाए तो कुल 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

ज्वाला गुट्टा

Jwala Gutta Inside

साइना नेहवाल और पीवी सिंधु की तरह ही ज्वाला गुट्टा ने भी बैडमिंटन के खेल में देश को नए मुकाम तक पहुंचाया है। वह 17 साल की उम्र में ही जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती थी। महिला डबल्स के साथ-साथ ज्वाला गुट्टा ने मिश्रित डबल्स में भी बड़ी सफलता हासिल की है। उनके फेसबुक पर 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, इंस्टाग्राम पर 381K फॉलोअर्स और ट्विटर पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सभी प्लेटफॉर्म्स को मिला दिया जाए तो कुल फॉलोअर्स की संख्या 4.6 मिलियन है।

इन महिला एथलीटों ने ना सिर्फ देश का नाम रोशन किया है बल्कि कई बच्चियों को भी खेलों के प्रति जागरुक किया है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।