Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:43 PM IST

प्रियंका से करीना तक, जब Stalkers ने मुश्किल कर दिया था इन 10 हिरोइनों का जीना

स्टॉकर शब्द के बारे में सोचते ही कई लोग सहम जाते हैं। स्टॉकिंग का एक्सपीरियंस सिर्फ हमारे साथ ही नहीं सेलेब्स के साथ भी हुआ है। 
Updated:- 2021-06-11, 17:35 IST
image

कुछ समय पहले एक वेबसीरीज लॉन्ज हुई थी 'Hello Mini' जो स्टॉकिंग पर आधारित थी। कहानी में एक लड़की मुंबई आती है और कोई उसे स्टॉक करने लगता है। उसकी जिंदगी के बारे में सब कुछ जानता है और न सिर्फ ये बल्कि उसकी जिंदगी को कंट्रोल भी करने लगता है। इसी के साथ, हिना खान ने भी एक ऐसी ही फिल्म पर काम किया है जो स्टॉकिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। स्टॉकर शब्द अपने आप में कई बातें कह जाता है। एक इंसान बिना अनुमति के लगातार आपका पीछा करे या आपको परेशान करे वो वाकई काफी खतरनाक स्थिति हो जाती है। 

इससे सिर्फ आम लोग ही नहीं परेशान होते बल्कि इससे बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी काफी परेशान रही हैं। उनकी जिंदगी छुपी हुई कम और लाइम लाइट में ज्यादा होती है इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। आज बताते हैं उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्हें स्टॉकर्स ने परेशान कर दिया था।  

1. सुष्मिता सेन-  

सुष्मिता सेनकी पहली फिल्म दस्तक भी स्टॉकिंग पर आधारित थी और उनके साथ ऐसा वाक्या वाकई में हो गया। एक फैन पहले तो उन्हें लगातार गिफ्ट भेजता था और गिफ्ट की संख्या और उनकी कीमत लगातार बढ़ती गई। सुष्मिता ने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा, लेकिन एक दिन उन्हें शादी का जोड़ा और कुछ गहने मिले। उसके बाद सुषमिता को लगातार मैसेज और लेटर मिलते गए। इसमें उन्हें कहा जाता था कि अगर वो शादी नहीं करेंगी उस इंसान से तो उन्हें मार दिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए पुलिस में शिकायत भी की। ये वाक्या 2008 का है।  

इसे जरूर पढ़ें- करीना कपूर आलिया को भाभी बनाने के लिए हैं सुपर एक्साइटेड, करण जौहर के सवाल पर दिया ये जवाब

2. प्रियंका चोपड़ा-  

2014 में प्रियंका चोपड़ा स्पेन के बार्सिलोना में शूटिंग कर रही थीं तब उनके मुंबई स्थित घर के सामने काफी कुछ होने लगा। 25 साल का एक लड़का उनके घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। वो प्रियंका के लिए मिठाइयां, चूड़ियां, फूल आदि सब लेकर आया था और प्रियंका से मिलना चाहता था हर हालात में।  

 

3. कैटरीना कैफ-  

कैटरीना कैफ के साथ ये हालत 2009 में हुई थी जब उन्हें 9 महीनों तक एक इंसान ने स्टॉक किया था। वो हर जगह जाता था यहां तक कि उनके अपार्टमेंट की बिल्डिंग में भी। उस फैन ने कहा था कि कैटरीना ने खुद उसे बुलाया था। यहां तक कि वो कैटरीना के प्रमोशनल इवेंट में भी पहुंच जाता था।  

4. रवीना टंडन-  

रवीना का एक फैन था जो उन्हें अपनी पत्नी के तौर पर मानता था। जब उनकी शादी अनिल थडानी से हो गई तो स्टॉकर ने ये समझा कि उसे रवीना को दूसरे आदमी से बचाना है। इसलिए वो उनके घर पर पत्थर फेंकता था और थडानी की कार पर भी उसने हमला किया था। उसके बाद पता चला था कि ये 45 साल का एक मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति था जिसे डॉक्टर की मदद चाहिए थी। रवीना ने बाद में खुद उसकी मदद करने की सोची थी। 

raveena tandon stalker

5. कंगना रनौत- 

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत भी इस स्थिति से गुजर चुकी हैं। एक फैन 2010 में उनके पीछे पड़ गया था। वो कंगना को उनके जिम में भी स्टॉक किया करता था। वो उनके लिए गिफ्ट भेजा करता था और उनके मेल बॉक्स में कई लव लेटर होते थे। कंगना को भी इसके लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी थी।  

Stalkers of bollywood

6. विद्या बालन-  

फिल्म डर्टी पिक्चर के बाद एक फैन इतना पसंद करने लगा था विद्या बालन को कि वो स्टॉकिंग पर उतर आया था। वो विद्या के घर पर पहुंचा शुक्र ये था कि विद्या उस समय घर पर नहीं थीं। फिल्म के एक साल बाद भी वो विद्या की शूटिंग के सेट पर पहुंच जाता था और आखिर में पुलिस से उसे गिरफ्तार करवाना पड़ गया था।  

7.  दिया मिर्जा-  

दिया को जिसने स्टॉक किया था वो एक डॉक्टर था। दिया चौंक गई थीं जब उनके बर्थडे के बाद वो डॉक्टर दिया के घर पहुंच गया। उसने दिया से शादी करने को कहा और यहां तक कि उसने बुके और रिंग भी दिया। दिया ने पहले तो कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई, लेकिन जब उस डॉक्टर की स्थिति हद से ज्यादा बढ़ गई तब 2009 में उन्होंने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 

 

8. जया बच्चन- 

जया बच्चन को स्टॉक करने वाला फोन स्टॉकर था जो दुबई में रहता था। वो लगातार जया को फोन करता रहता था। बाद में पता चला था कि ये उनका फैन है। 

Bollywood Gossip

इसे जरूर पढ़ें-भूमि पेडनेकर के 'बाला' में डार्क लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स क्यों हुए नाराज, जानिए 

9. करीना कपूर- 

करीना कपूरके करोड़ों फैन्स होंगे, लेकिन उनमें से एक स्टॉकिंग तक पहुंच गया था। करीना को कई फैन मेल आते थे, उसके बाद उन्हें कई गिफ्ट मिलने लगे, फिर बेबो के आने-जाने और शेड्यूल पर भी नजर रखी जाने लगी। इसके बाद उनके परिवार को चिंता हुई तो पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई। 

10. श्रुति हसन-

श्रुति हसन के साथ जो हुआ वो वाकई डराने वाला था। उनकी ही फिल्म यूनिट का एक स्पॉट ब्वॉय उनका स्टॉकर बन गया। हद तो तब हो गई जब एक रात वो श्रुति के घर पहुंच गया। उसके बाद डोरबेल बजाई और जबरदस्ती उनके घर में घुसने की कोशिश की। श्रुति का गला भी पकड़ लिया। किसी तरह से श्रुति ने खुद को बचाया और पुलिस में शिकायत की। 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।