herzindagi
marriage ritual in village of rajasthan where men marry to each other

इस अनोखे गांव में दो लड़कों की आपस में कराई जाती है शादी, जानिए क्यों निभाई जाती है यह परंपरा

आज हम आपको बताएंगे राजस्थान के एक ऐसे गांव के बारे में जहां दो लड़कों की आपस में शादी कराई जाती है लेकिन यह परंपरा क्यों निभाई जाती है आइए इस लेख में जानते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-03-13, 17:02 IST

भारत के अलग-अलग राज्यों में शादी के रस्मों की विभिन्न परंपराएं भी हैं। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के एक गांव में होली का त्यौहार मनाने की अलग ही परंपरा है। राजस्‍थान के बड़ोदिया गांव में होली से कुछ दिनों पहले दो लड़कों की आपस में शादी करवाने की अनोखी परंपरा सालों से निभाई जा रही है। आज हम आपको इस अनोखी परंपरा के बारे में बताएंगे।

कैसे होती है दो लड़कों की शादी?

इस शादी के लिए गांव में लड़कों की शादी के लिए उन्हें ढूंढने का काम एक खास समूह को दिया जाता है। आपको बता दें कि गांव में ही रहने वाले गेरिया समूह दो ऐसे बिना यज्ञोपवीत संस्कार वाले लड़कों को ढूंढता है, जिनकी शादी कराई जा सके और जब उन्हें दो लड़के मिल जाते हैं तो उन्हें कंधे पर बैठाकर गांव के मंदिर तक लाते हैं। इसमें पहले मिलने वाले लड़के को दूल्हा और बाद में मिलने वाले लड़के को दुल्हन बनाया जाता है।

शादी के लिए दोनों दूल्हा-दुल्हन की तरह तैयार किया जाता है।(इस गांव में बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है 90 साल पुरानी परंपरा) दोनों लड़कों को मंदिर में बने मंडप में सभी परिवार वालों के साथ ले जाया जाता है। इसके बाद गांव के मुख्य पंडित को रीति-रिवाजों और रस्मों के साथ शादी को संपन्न करवाता है।

क्यों निभाई जाती है यह परंपरा?

strange marriage ritual in village of rajasthan where men marry each other

इस शादी को पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाता है। दोनों लड़के इस शादी की रस्मों में सात फेरे और सात वचन को पूरा करने के बाद एक शोभायात्रा के लिए भी तैयार होते हैं।(पास बहती है सबसे बड़ी नदी, फिर भी ये है दुनिया का सबसे सूखा शहर)शादी के अगले दिन शोभायात्रा होती है और उसमें दोनों लड़कों को एक बैलगाड़ी में बैठाकर पूरे गांव में घुमाया जाता है। पूरा गांव नवदंपति को आशीर्वाद और उपहार भी देता है।

यह परंपरा बहुत पुरानी है और गांव के लोग यह मानते हैं कि एक नाला गांव को दो हिस्सों में बांटता था। लोगों ने बड़ोदिया के दोनों हिस्सों में प्रेम बनाए रखने के लिए यह तरीका निकाला और गांव के दोनों हिस्सों के एक-एक लड़के को चुना और आपस में शादी करवा दी। तब से ही इस गांव में होली से एक दिन पहले दो लड़कों की आपस में शादी की परंपरा चली आ रही है।

इसे भी पढ़ें - आखिर क्यों इस शहर के लोगों ने सड़क पर लटका दी हैं हज़ारों BRA, जानिए रोचक किस्सा

गांव के लोग यह भी मानते हैं कि इससे उनके गांव में प्रेम और आपसी भाईचारा बना रहता है। आपको इस अनोखी परंपरा के बारे में जानकर कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें साथ ही कमेंट करके हमें बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।