इस गांव में बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है 90 साल पुरानी परंपरा

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ब्रिटेन के एक ऐसे गांव के बारे में जहां पर लोग बिना कपड़ों के रहते हैं।
Updated:- 2022-09-12, 13:40 IST
image

दुनिया में कई ऐसी जगह है जहां पर लोगों के रहने का तरीका बहुत अलग और हैरान कर देने वाला होता है। ऐसी ही एक जगह के बारे में आज हम आपको अपने आर्टिकल में बताएंगे जहां पर लोग 90 सालों से अजीब परंपरा का पालन कर रहे हैं।

 

क्या है गाँव का नाम ?

BRITAIN VILLAGE WHERE PEOPLE DO NOT WEAR CLOTHES

ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में एक गांव स्थित है जिसका नाम स्पीलप्लाट्ज है। आपको बता दें कि स्पीलप्लाट्ज शब्द का मतलब खेल का मैदान होता है। यह गांव एक सीक्रेट गांव की तरह भी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें - आखिर क्यों इस शहर के लोगों ने सड़क पर लटका दी हैं हज़ारों BRA, जानिए रोचक किस्सा

क्यों नहीं पहनते हैं कपड़े?

इस जगह पर लोग कई सालों से बिना कपड़ों के ही रह रहे हैं। आपको बता दें कि सिर्फ बड़े उम्र के लोग ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी बिना कपड़ों के ही रहते हैं। यहां पर रहने वाले लोग 90 सालों से ज्यादा अपना जीवन ऐसे ही व्यतीत कर चुके हैं।

चार्ल्स मैकास्की ने साल 1929 में इस समुदाय की स्थापना की थी। उनका मानना था कि प्रकृति और शहर में रहने वाले लोगों के बीच कोई अंतर नहीं होता है साथ ही उन्होंने बाकि समुदाय के लोगों को कपड़े नहीं पहनने पर जोर दिया था।(-72 डिग्री के साथ ये है दुनिया का सबसे ठंडा शहर, जम जाती हैं पलकें भी)

यही नहीं इस जगह के लोगों का भी यह मानना है कि भगवान ने बिना कपड़ों के ही लोगों को भेजा है ऐसे में ये दिखावटी कपड़ो को नहीं पहनना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - Interesting Facts: पास बहती है सबसे बड़ी नदी, फिर भी ये है दुनिया का सबसे सूखा शहर

गांव में है कई सुविधा 

यहां के लोगों के पास बड़े मकान, स्वीमिंग पूल , बार आदि कई लग्जरी सुविधाएं भी हैं।(Best Solo Travel Tips: शादी से पहले करना है सोलो ट्रैवल? ये 6 जगहें साबित होंगी बेस्ट)

आपको यह भी बता दें कि इस गांव में दो बेडरूम वाले बंगले भी हैं जिनकी कीमत 78.6 लाख या इससे भी अधिक है।

 

तो यह थी ब्रिटेन के एक अनोखे गांव के बारे में जानकारी। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

image credit - daisybeck/more4/wikipedia

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।