सलमान खान अक्सर अपने हाथों में फिरोजा स्टोन ब्रेसलेट पहने नजर आते हैं। कभी आपने सोचा है कि क्या है इसमें खास? आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि सलमान खान जो सालों से अपने हाथ में स्टोन पहन रहे हैं वह आखिर क्यों हैं खास।
सलमान खान के स्टाइल काफी चर्चा में रहता है। ऐसे में सलमान के फैंस सालों से सलमान के स्टाइल को फॉलो करते नजर आते हैं। सलमान के स्टाइल में सबसे बड़ा उनके हाथ का ब्रेसलेट है। सलमान हमेशा से ही साथ में ब्रेसलेट पहना करते हैं। यह ब्रेसलेट सलमान आज से नहीं बल्कि कई सालों से पहना करते हैं।
नीले रंग का पत्थर क्यों हैं खास
बता दें कि सलमान खान के इस ब्रेसलेट पर नीले रंग का खास पत्थर लगा हुआ है। इस पत्थर को फिरोजा स्टोन कहा जाता है। इस ब्रेसलेट को सलमान के पिता सलीम खान ने दिया था। तभी से सलमान इस ब्रेसलेट को काफी ज्यादा लंक्की मानते हैं। यह भी कारण है कि सलमान इस ब्रेसलेट को खुद से कभी भी दूर नहीं करते हैं। वह कई सालों से इस ब्रेसलेट को पहने नजर आ रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Happy Birthday Salman Khan: जानिए उस समय की कुछ खास बातें जब 30-35 रोटियां खा जाते थे भाईजान
जानें क्यों हैं खास नीला पत्थर
View this post on Instagram
वहीं उनके डाई हार्ट फैंस भी सलमान की तरह ही दिखने वाला ब्रेसलेट पहनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ब्रेसलेट के पीछे की कहानी भी खुद सलमान खान ने अपने एक इंवेंट में अपने फैंस को बताया था। सलमान ने यह भी बताया था कि जब वह छोटे थे तो उनके पिता इस ब्रेसलेट को पहना करते थे। तब भी यह ब्रेसलेट सलमान को काफी ज्यादा पसंद था। वहीं जब सलमान काम करने लगे थे तो उनके पिता ने उन्हें यह ब्रेसलेट तोहफे के तौर पर दिया था।
इसे जरूर पढ़ें:Bollywood Throwback: इस कारण जानी दुश्मन बन बैठे थे ऋषि कपूर और सलमान खान
फिरोजा पत्थर करता है सलमान की रक्षा
सलमान ने इस ब्रेसलेट के बारें में बात करते हुए आगे कहा था कि- इस पत्थर को फिरोजा कहा जाता है और इंग्लिश में इसका नाम टरक्वाइज है। वहीं सलमान ने यह भी कहा था कि जब भी कोई मुसीबत मेरे ऊपर आने वाली होती हैं तो मेरा यह फिरोजा पत्थर टूट जाता है। वहीं सलमान ने अपने स्टेटमेंट में यह भी कहा था कि यह उनका 7वां पत्थर है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों