Bollywood Throwback: इस कारण जानी दुश्मन बन बैठे थे ऋषि कपूर और सलमान खान

फिल्म इंडस्ट्री से कई बार खबर आती है कि स्टार के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया है। वैसे ही एक जमाने में ऋषि कपूर और सलमान खान के बीच लड़ाई देखने को मिला था। ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच में नहीं रहे, मगर उनसे जुड़ी कुछ यादें आज भी हमारे जेहन मे हैं। जो किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं। वो उन दिनों का है, जब सलमान खान और ऋषि कपूर के रिश्तों में खटास आ गया था।

रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच हुई थी मनमुटाव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान जिस पब में संजय दत्त के साथ गए थे। उसी पब में रणबीर कपूर भी अपने दोस्तों के साथ गए थे, लेकिन देर रात सलमान और रणवीर के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। यह झगड़ा हाथापाई तक पहुंच गया। कहा तो यह भी जाता है कि सलमान खान ने रणबीर कपूर को गुस्से में चांटा मार दिया था।
इसे ज़रूर पढ़ें- Alia और Ranbir के बच्चे के रूप में लौटेंगे ऋषि कपूर! सुन नीतू कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन
सलमान खान ने ऋषि कपूर से मांगी थी माफी
इस घटना के बाद सलमान खान ने ऋषि कपूर से माफी भी मांगी थी। इसके बाद मामला पूरे तरीके से शांत हो गया था। ऋषि कपूर ने सलमान खान को माफ भी कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गया।
इसे ज़रूर पढ़ें- क्या वाकई सलमान खान को मारने वाला था एक शार्पशूटर? पढ़ें ये नया खुलासा

सलमान और कैटरीना के ब्रेक की वजह रणबीर थे
खबरों की मानें तो सलमान और कैटरीना कैफ का ब्रेकअप रणबीर कपूर के कारण हुआ था। सलमान इसके बाद ऋषि कपूर क साथ कुछ खास व्यवहार नहीं किया। जिसको देखते हुए ऋषि कपूर ने सोहेल खान की पत्नी सीमा खान से इस बात की शिकायत कर दी। सलमान खान को यह बात पता चल गया फिर क्या था सलमान खान ने गुस्से में कह दिया की कुछ लोगों का मेरे घर में कभी भी वेलकम नहीं हैं। बस फिर क्या था ऋषि और सलमान के बीच कहा सुनी हो गई
ऋषि कपूर के निधन पर सलमान ने किया था ट्वीट
बता दें कि ऋषि कपूर के निधन पर सलमान ने ट्वीट करते हुए कहा था, आपकी आत्मा को शांति मिले चिंटू सर, कहा सुना माफ, परिवार और दोस्तों को हिम्मत,रोशनी और शांति मिले।
हमारा यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आए तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे क्रिएटिव तरीकों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।