इन 5 महंगी चीजों के मालिक हैं सलमान खान, जानें किसकी कितनी है कीमत

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान असल जिंदगी में हैं इन 5 कीमती चीजों के मालिक। आप भी जानें क्‍या-क्‍या है उनके पास। 

Anuradha Gupta
salman khan house location

बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के दबंग कहे जानें वाले सलमान खान को अगर ब्‍लॉकबस्‍टर खान कहा जाए तो गलत नहीं होगा। सलमान खान साल में केवल एक फिल्‍म करते हैं और उनकी वह फिल्‍म सुपरडुपर हिट हो जाती है। हाल हि में सलमान खान की फिल्‍म 'दबंग 3' आई थी। इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर काफी अच्‍छा बिजनेस किया था। अब लोग सलमान खान कि फिल्‍म 'राधे' के आने का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान ने बिग बॉस 13 भी होस्‍ट किया था। यह सीजन अब तक आए बिग बॉस के सभी सीजनों में सबसे ज्‍यादा टीआरपी वाला था। इस सीजन को 5 हफ्तों के लिए आगे भी बढ़ा दिया गया था। ऐसे में सलमान खान की फीस भी बढ़ा दी गई थी। वर्ष 2015 में सलमान खान को फोर्ब्‍स ने वर्ल्‍ड के highest-paid actors की लिस्‍ट में रखा था। उनकी नेट वर्थ $230 मिलियन के आसपास आंकी गई है वहीं उनकी इनकम $33.5 मिलियन आंकी गई है। 

सलमान खान बहुत सारा पैसा चैरिटी में देते हैं। उनका खुद का भी एनजीओ 'बींग ह्यूमन' है। इसके अलावा सलमान खान भारतीय किसानों की भी मदद करते है। मगर, इन सबके साथ-साथ सलमान के कुछ महंगे शौक भी हैं। जैस वह महंगी कारों और बाइकों का शौक रखते हैं। आज हम आपको सलमान खान के पास मौजूद ऐसी 5 मेहंगी चीजों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत सुन आपके होश उड़ जाएंगे।  

बांद्रा में है सलमान खान का ट्रिपल फ्लैट 

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का घर मुंबई के बांद्रा इलाके में है यह बात सलमान खान के सभी फैंस को पता है। बांद्रा के गैलेक्‍सी अपार्टमेंट में सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। इसके साथ ही सलमान खान ने बांद्रा में ही एक लग्‍जरी एपार्टमेंट भी खरीदा है। यह एपार्टमेंट अभी अंडर कंस्‍ट्रक्‍शन है। इस एपार्टमेंट के लिए सलमान खान ने 30 करोड़ रुपए दिए हैं। जब यह एपार्टमेंट बन कर तैयार हो जाएगा तो सलमान अपनी फैमिली के साथ यहां शिफ्ट होंगे। सलमान खान का अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ क्यों नहीं चल पाया रिश्ता, खुद उन्हीं से जानिए

इससे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 13 खत्म होने के बाद न हों निराश, सलमान ने दिया हिंट, जानें कब शुरू होगा अगला सीजन

salman khan luxury car

सलमान खान का प्राइवेट यॉट 

वर्ष 2016 में जब सलमान खान 50 वर्ष के हुए थे तब उन्‍होंने खुद को एक प्राइवेट यॉट गिफ्ट किया था। वह अब इस यॉट को प्राइवेट और फैमिली पार्टीज के लिए यूज करते हैं। इस यॉट की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए आंकी गई है। हाल हि में सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 13 के खत्‍म होने के बाद बिग बॉस के सभी कंटेस्‍टेंट्स को अपने यॉट में पार्टी दी थी। एक लड़की के चक्कर में सलमान खान को मिला था पहला विज्ञापन, जानें पूरी कहानी

salman khan bollywood actor owns  ridiculously expensive things

सलमान खान की साइकिल 

सलमान खान कितने फिटनेस फ्रीक हैं यह तो सभी को पता है। उन्‍हें जिम में टाइम स्‍पेंड करने के साथ ही साइकिलिंग करना भी पसंद है। उन्‍हें कई बार मंबई की सड़कों पर साइकिल राइड करते हुए देखा गया है। उनके पास बेहद हाईफाई साइकिल Giant Propel 2014XTC है। इसकी कीमत 4.32 लाख रुपए है। सलमान खान कैसे बने बॉलीवुड के दबंग? उन से जुड़े ये 10 रोचक सवालों का दें जवाब

galaxy apartment mumbai salman khan house price

सलमान खान की बाइक 

सलमान खान को बाइक चलना भी बेहद पसंद है। उनके गैराज में Suzuki Intruder M1800 RZ बाइक है। वैसे सलमान खान के पास कई बाइक्‍स हैं मगर उनकी सबसी महंगी बाइक Suzuki Intruder M1800 RZ है। इसकी कीमत 16 लाख रुपए है। उन्‍हें कई बार मुंबई की सड़कों पर अपनी बाइक पर घूमते देखा गया है। हालाकि वह बाइक पर ज्‍यादा नहीं घूम पाते हैं क्‍योंकि उनकी सिक्‍योरिटी उन्‍हें इस बात की इजाजत नहीं देती है। 

 

सलमान खान की कार 

सलमान खान के पास कई लग्‍जीरियस कारें हैं। मगर उनमें से Lexus LX470 सबसे ज्‍यादा कीमती है। इस कार की कीमत 2.23 करोड़ रुपए है। इस कार के अलावा सलमान खान के पास Mercedes Benz GL Class भी है जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है। इसके अलावा सलमान खान के पास Mercedes Benz S Class भी है। इसकी कीमत 82 लाख रुपए हैं। सलमान खान के पास इन सब के अलावा 1.13 करोड़ रुपए की Audi A8 L, 1.15 करोड़ रुपए की  BMW X6, 1.29 करोड़ रुपए की Toyota Land Cruiser 1.4 करोड़ रुपए की Audi RS7, 2.06 करोड़ रुपए की Range Rover और 2.31 करोड़ रुपए की Audi R8  भी है। 

 

इन 5 कीमती चीजों के अलावा भी सलमान खान के पास कई कीमती चीजें हैं जिनमें से उनका 80 करोड़ रुपए की लागत वाला 150 एकड़ जमीन में फैला फार्म हाउस भी है। 

Recommended Video

इससे जरूर पढ़ें: जाने क्‍यों सलमान खान को कहा जाता है बॉलीवुड का 'बिग डैडी'

Disclaimer