Raksha Bandhan Names 2023: भारत में इन अलग-अलग नामों से जाना जाता है रक्षाबंधन का त्यौहार, आप भी जानें

रक्षाबंधन का त्यौहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। भाई और बहन के प्रेम के इस त्यौहार को कुछ ही दिन बचे हैं। बाजार में रक्षाबंधन के त्यौहार की रौनक दिखने लगी है। बहनें अपनी राखी की शॉपिंग शुरू कर दी हैं और दूर रहने वाले भाई के लिए मिठाई, गिफ्ट और राखी पार्सल होने लगे हैं। रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है, जो देश के सभी राज्यों में मनाया जाता है। ये तो हम सभी को पता है कि हमारे देश की पहचान एकता में विविधता से है। भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार सभी राज्यों में अपनी-अपनी परंपरा और संस्कृति के अनुसार मनाई जाती है। ये तो रही त्यौहार को मनाने की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं रक्षाबंधन के इस त्यौहार को अलग-अलग राज्यों में विभिन्न नामों से जाना जाता है। यदि नहीं जानते हैं, तो चलिए जानें साथ में।
रक्षाबंधन त्यौहार का अलग-अलग नाम (State Wise Raksha Bandhan Names)

पश्चिम भारत-
सभी राज्यों और क्षेत्रों की बोली, भाषा, संस्कृति और रहन सहन सब कुछ अलग होता है तो त्यौहार का अलग होना स्वाभाविक है। बता दे कि पश्चिम भारत में रक्षाबंधन के पर्व को नारियल पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन समुद्री क्षेत्र में रहने वाले मछुआरे वरुण देव और इंद्र देवता की पूजा कर समुद्र में नारियल फेंकते हैं।
उत्तर भारत
भारत के उत्तरी राज्यों में इस त्यौहार को कजरी पूर्णिमा कहा जाता है। कजरी पूर्णिमा के दिन किसान अपने खेतों में फसल लगाते वक्त देवी दुर्गा से अच्छी फसल और उपज की कामना करते हैं।
दक्षिण भारत
दक्षिण भारतीय राज्यों में इस त्यौहार को अवित्तम कहा जाता है। इस दिन लोग पुराने जनेऊ को उतारकर नए जनेऊ पहनते हैं। दक्षिणी राज्यों में यह मान्यता है कि ऐसा करने से पूर्वज और पितरों का आशीर्वादमिलता है।
गुजरात
गुजरात में इस त्यौहार को पवित्रोपन्ना कहा जाता है। भाई बहन के प्रेम के प्रतीक इस पर्व के दिन रुई में भगवान भोलेनाथ की पिंडी को लपेटकर पंचगव्य से बांधा जाता है।
पश्चिम बंगाल

राखी बंधन, राखी/झूलन पूर्णिमा
इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2023 Wishes In Hindi: भाई-बहन रहते हैं दूर तो इन खूबसूरत मैसेज से दीजिए रक्षाबंधन की बधाई
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़
राखी/रक्षा बंधन, राखरी पूर्णिमा
तमिल
राखी विझा
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड
रक्षा बंधन
महाराष्ट्र
राखी पूर्णिमा
तमिलनाडु
अवनि अवित्तम (ब्राह्मणों द्वारा पवित्र धागे बदलने के दिन के रूप में भी मनाया जाता है)
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना

राखी पूर्णिमा
केरल
सुथा पूर्णिमा
ओडिशा
गम्हा पूर्णिमा
इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बहनें भूलकर भी ना बांधें ऐसी राखी, हो सकता है आर्थिक नुकसान
राजस्थानी
राखी/रक्षा बंधन
रक्षा बंधन पूरे भारत में एक व्यापक रूप से मनाया जाने वाला त्योहार है। सभी क्षेत्र और राज्यों के बोली और भाषा में परिवर्तन होने के कारण रक्षाबंधन (रक्षाबंधन के लिए मिठाई ) के क्षेत्रीय नाम अलग-अलग हैं या विभिन्न समुदायों या भाषाओं में अतिरिक्त नाम भी रक्षाबंधन के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: freepik, Shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।