सोनम के बाद अब इस साल इन सितारों के लिए तैयार हो रहा है शादी का मंडप

साल 2017 के आखिरी महीने 11 दिसंबर को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बंधन में बंध गए और उसके बाद से ही सितारों की शादी का शुभ मुहूर्त शुरू हो गया।

celebrities royal  wedding

साल 2017 के आखिरी महीने 11 दिसंबर को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बंधन में बंध गए और उसके बाद से ही सितारों की शादी का शुभ मुहूर्त शुरू हो गया। अनुष्का और विराट की शादी की तस्वीरें अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी क्योंकि दोनों ने अपनी शादी से जुड़ी किसी भी खबर को मीडिया से कोसो दूर रखा था लेकिन इसके बावजूद काफी हद तक अंदाजा था कि दोनों दिसंबर में ही शादी करेंगे। जैसा कि अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए कहा जा रहा है।

वो कहते है ना कि साल का आखिरी महिना जैसा बिता हो वैसा ही पूरा साल बितता है। साल 2017 के आखिरी महिने से अनुष्का और विराट की शादी से शुरू हुआ शुभ मुहूर्त साल 2018 के अंत तक चलेगा। इस बात की पूरी उम्मीद है कि साल 2018 के आखिरी तक किसी ना किसी सेलिब्रेटी की शादी की खबरे उनके फैंस तक पहुंचती रहेगी।

anushka virat celebrities royal  wedding

साल 2018 की शुरुआत बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कर चुकी हैं। सोनम कपूर और आंनद आहूजा की शादी से इस साल सेलिब्रिटी की शादी का शुभ मुहूर्त शुरू हो चुका है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

sonam kapoor celebrities royal  wedding

8 मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गए। शादी से पहले सोनम और आनंद ने एक दूसरे को काफी सालों तक डेट किया। आनंद आहूजा बिजनेसमैन हैं जिनके पास तीन हजार करोड़ की संपत्ति है।

Read more: सोनम कपूर की शादी की ये चंद तस्वीरें बता देंगी कैसी रही अनिल की लाडली की शादी

नेहा दुपिया और अंगद बेदी

neha celebrities royal  wedding

बॉलीवुड की फिल्मऔ जूली से करियर की शुरुआत करने वाली ऐक्ट्रे स नेहा धूपिया ने भी अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी कर ली है, बिना किसी प्री-वेडिंग फंक्शीन के नेहा धूपिया ने अचानक ही शादी कर ली है। आपको बता दें कि नेहा ने इंडियन क्रिकेट टीम के फेमस लेग स्पिनर रह चुके बिशन सिंह बेदी के बेटे के साथ शादी की है। पेशे से एक्टनर और मॉडल अंगद कई रियालिटी शोज में दिख चुके हैं। नेहा धूपिया और अंगद की मुलाकात भी एक शो के दौरना हुई। दोनों में पहले दोस्तीय और फिर प्याकर परवान चढ़ा और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी

prince celebrities royal  wedding

ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य हैरी और एक्ट्रेस मेगन पहली मुलाकात के करीब दो साल बाद 19 मई को विंडसर कैसल में शादी करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि जुलाई 2016 में जब मेगन मर्केल लंदन से होकर गुजर रही थीं तो दोनों के एक दोस्त ने हैरी और मेगन की मुलाकात कराई थी। जोड़े ने बाद में खुलासा किया था कि अचानक हुई इस मुलाकात से पहले वे एक दूसरे के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे। साल 2018 की सबसे बड़ी रोयल वेडिंग प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की होगी।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल

isha ambani celebrities royal  wedding

8 मई को सोनम कपूर की होने वाली शादी की खबर चर्चा में थी ही कि उससे पहले के वीकेंड में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई की खबर सुर्खियों में छा गई। ईशा अंबानी ने अपने दोस्त आनंद पीरामल से सगाई की है। वे जल्द ही उनसे शादी कर पीरामल खानदान की बहु बन जाएंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि साल 2018 के आखिरी तक ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यहां आपको बता दें कि आनंद पीरामल कारोबारी अजय पीरामल के बेते हैं और वे लंबे समय से मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के दोस्त हैं। पिछले ही हफ्ते उन्होंने महाबलेश्वर में ईशा अंबानी को प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों के पैरेंट्स एक साथ खाने पर मिले और अपने नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाकर दोनों की सगाई करवा दी।

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी

akash ambani celebrities royal  wedding

ईशा के जुड़वा भाई आकाश अंबानी की भी इसी साल सगाई हुई थी। आकाश अंबानी ने मार्च में गर्लफ्रेंड श्लोका मेहता से सगाई की थी। खबर है कि मुकेश और नीता के दोनों बच्चों की शादी इसी साल के अंत में दिसंबर महीने में हो सकती है। इससे मुकेश अंबानी की खुशी दोगुनी हो चुकी है। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी भी पहले से ही काफी अच्छे दोस्त हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

deepika ranveer celebrities royal  wedding

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की दुनिया के वो चेहरे हैं जिनके फैंस हर कोने में बसते हैं, ऐसे में इन दोनों की शादी की खबर इनके फैंस के लिए साल 2018 की सबसे बड़ी खुशी है। मीदिया सूत्रों की माने तो रणवीर और दीपिका इस साल नंवबर में शादी करने वाले हैं और दोनों ने शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP