सोनम कपूर की शादी की ये चंद तस्वीरें बता देंगी कैसी रही अनिल की लाडली की शादी

सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध चुके हैं और उनकी इस खुशी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए।
Updated:- 2018-05-08, 19:54 IST
sonam kapoor wedding viral photo

सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध चुके हैं और उनकी इस खुशी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। इस दौरान श्रीदेवी की कमी भी खली। जैसे-जैसे सोनम की शादी की तस्वीरें सामने आईं, वैसे-वैसे एक्टर मोहित मारवाह की शादी की यादें ताजा होती चली गईं जहां श्रीदेवी आखिरी बार इसी परिवार के साथ हंसते-गुनगुनाते नजर आई थीं। 

sonam kapoor wedding viral photo anand

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में नन्हे तैमूर से लेकर अमिताभ बच्चन तक और जैकलीन फर्नांडीज से लेकर रानी मुखर्जी तक पहुंचे। दुल्हन बनीं सोनम कपूर फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील के रानी पिंक के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं, वहीं आनंद भी गोल्डन शेरवानी और पगड़ी में काफी आकर्षित लग रहे थे। 

Read more: सोनम के दिल के बहुत करीब हैं ये दो जगह, जहां आनंद के साथ उन्होंने बिताए हैं खूबसूरत पल

abhishek sonam kapoor wedding viral photo

इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के अलावा यहां आने वाली बॉलीवुड डीवाज़ के लुक्स को भी लोगों ने काफी पसंद किया। करीना कपूर, जाह्नवी कपूर, कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, करिश्मा कपूर जैसी एक्ट्रेसेस खूबसूरत आउटफिट्स में पहुंची। रानी ने डिजाइनर सब्यासाची का पर्पल वेलवेट लहंगा पहना हुआ था वहीं करीना कपूर खान और उनके बेटे तैमूर बेस्ट लुक्स में शामिल हुए। 

Read more: शादी के बाद मिसेज सोनम अहूजा ने पति आनंद के साथ काटा फनी वेडिंग केक

anil sonam kapoor wedding viral photo

दुल्हन के पिता अनिल कपूर अपने झकास अंदाज में दिखे उन्होंने सफेद कुर्ता पजामा और गले में ग्रीन स्टोन की माला पहनी। सोनम कपूर के भाई अर्जुन कपूर भी काफी कूल ब्लू कुर्ता पजाना और नेहरू जैकेट में दिखे। 

Read more: सोनम कपूर की शादी के अंदर की हर लेटेस्ट खबर जानिए और वीडियो देखिये

aamir khan sonam kapoor wedding viral photo

आमिर खान और किरण राव भी सोनम कपूर की शादी का हिस्सा बनें। 

karishma kapoor sonam kapoor wedding viral photo

करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोनों ही अपने बेटे तैमूर के साथ बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। साथ में करिश्मा कपूर भी काफी आकर्षित नजर आ रही हैं। ये पूरी फैमली सोनम कपूर की शादी में पहुंची है। करिश्मा कपूर ने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना हुआ था। 

sonam kapoor wedding viral photo rani

करीना कपूर हर बार की तरह मिनिमल अंदाज में नजर आईं और उन्होंने डिजाइनर अनीता डोंगरे की पिंक अनारकली पहना हुआ था। 

स्वरा भास्कर ने डिजाइनर अबू जानी एंड संदीप खोसला का ब्लू लहंगा पहना हुआ था। 

sonam kapoor wedding viral photo inside

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने अपनी शादी के कुछ देर बाद ही अपने सभी सोशल मीडिया नेटवर्क जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर अपने नाम के आगे पति का सरनेम जोड़ दिया है। शादी से पहले सोनम का इंस्टाग्राम हेंडल @sonamkapoor था तो अब यह @sonamkapoorahuja हो गया है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।