(Somvati amavasya 2024 things should donate) हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि के साथ-साथ अमावस्या तिथि का भी विशेष महत्व है। वहीं सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सोमवती अमावस्या साल में एक या दो बार पड़ती है। ऐसी मान्यता है कि इस अमावस्या के दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती है, उनके पति की उम्र लंबी होती है। इस दिन पितरों के निमित्त दान करना भी शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इससे पितृ प्रसन्न हो सकते हैं और वह अपने वंशजों को तरक्की का आशीर्वाद भी प्रदान करते हैं।
इस दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
अमावस्या के दिन करें कपड़ों का दान (Donate clothes on Somvati amavasya 2024)
अमावस्या तिथि के दिन पितरों को भी वस्त्र की आवश्यकता होती है। इसलिए सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए वस्त्रों का दान विशेष रूप से करना चाहिए। जैसे कि धोती, गमछा आदि का दान कर सकते हैं।
अमावस्या के दिन करें चांदी की चीजों का दान (donate silver items on Somvati amavasya 2024)
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है, कि पितर लोक का स्थान चंद्रमा से ऊपरी हिस्सों में होता है, इसलिए पितरों को चांदी से बनी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है और व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Pitra Dosh: घर में पितृ दोष है तो पितृ पक्ष के दौरान करें ये विशेष उपाय
अमावस्या के दिन करें सफेद चीजों का दान (white things on Somvati amavasya 2024)
सोमवती अमावस्या के दिन चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। जैसे कि दूध, चावल का दान कर सकते हं। ऐसा करने से नाराज पितृ प्रसन्न हो सकते हैं। उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
अमावस्या के दिन करें काले तिल का दान (Donate black sesame seeds on Somvati amavasya 2024)
शास्त्रों के अनुसार तिल को बेहद शुभ माना जाता है। अमावस्या के दिन काले तिल का दान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। इससे घर में कभी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है और जीवन में चली रही समस्याएं भी दूर हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या के दिन जरूर लगाएं ये पेड़, पितरों को मिल सकता है मोक्ष
अमावस्या के दिन करें पिंडदान (Do Pind Daan on Somvati amavasya 2024)
हिंदू धर्म में पिंडदान का विशेष महत्व है। वहीं जिन लोगों ने अपने पितरों का पिंडदान नहीं किया है, वह सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के लिए पिंडदान अवश्य करें। इससे पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है और सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है।
सोमवती अमावस्या के दिन इन चीजों का दान दें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi.com
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों