कुआं हमेशा गोल ही क्यों होता है? 99% लोग नहीं जानते इसका सही जवाब...वजह जानकर चकरा जाएगा दिमाग

Why Are Wells Round in Shape: हमारी दुनिया में कई ऐसी चीज़ें हैं जो सदियों से एक ही तरह से चली आ रही हैं, पर अक्सर हम उनके आकार या बनावट के पीछे का कारण नहीं जानते। कभी सोचा है कि पृथ्वी गोल क्यों है या चांद हमें गोल ही क्यों दिखता है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब प्रकृति में छिपा है। लेकिन, एक सवाल ऐसा भी है जो इंसान की बनाई हुई चीज से जुड़ा है और अक्सर लोगों के मन में आता है। कुआं हमेशा गोल ही क्यों होता है?
पहले के जमाने में, हर घर में कुएं हुआ करते थे। ये पीने के पानी और घर के बाकी कामों के लिए पानी का मुख्य स्रोत थे। धीरे-धीरे आधुनिक युग में नल और पानी की टंकियों ने इनकी जगह ले ली, पर आज भी गांवों में आपको कहीं-कहीं पुराने कुएं दिख जाएंगे। आपने देखा होगा कि ये कुएं हमेशा गोल ही होते हैं, लेकिन क्या आपने इसकी पीछे की वजह सोची है। आइए जानें, आखिर कुआं हमेशा गोल ही क्यों होता है?
यह भी देखें- V शेप में ही क्यों उड़ते हैं पक्षी? जानें इसकी वजह
कुआं हमेशा गोल ही क्यों होता है?

- कुएं को हमेशा ही जमीन खोदकर बनाया जाता है। जमीन खोदते हुए लोग ज्यादातर गोल गड्ढा ही करते हैं। ड्रिल मशीन से छेद करने पर गोल ही शेप आती है।
- इसी तरह से कुएं की ड्रिलिंग भी की जाती है। कुएं की ड्रिलिंग करने पर गोल शेप तैयार होती है।
- इसके अलावा, कुएं को गोल बनाने का एक कारण ये भी है कि इससे दीवारें मजबूत रहती हैं। दरअसल, स्क्वायर शेप के कुओं में पानी के प्रेशर से कुआं अंदर से कमजोर हो सकता है।
- गोल शेप की वजह से कुएं की दीवारों पर पानी का प्रेशर अप्लाई नहीं होता। इससे कुएं सालों-साल ऐसे ही बने रहते हैं।
- गोल शेप में बनाने से कुएं काफी सुरक्षित और टिकाऊ बने रहते हैं।
पानी भरने वाले बर्तन भी होते हैं गोल

अगर आपने गौर किया हो, तो आपके घर में जितने भी पानी भरने वाले बर्तन होंगे, वो सभी गोल ही होंगे। बाल्टी, गिलास से लेकर बोतल तक और बड़े-बड़े ड्राम भी। दरअसल, गोल शेप के पानी के बर्तन ज्यादा चलते हैं। दूसरी अन्य शेप की बाल्टी और बोतलें जल्दी खराब हो जाते हैं। पानी के बर्तनों पर भी कुएं वाली ही थियोरी अप्लाई होती है।
यह भी देखें- धौला कुआं को कैसे मिला यह नाम...क्या सच में है यहां कोई कुआं, जान लीजिए इसके पीछे की असल कहानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।