पुराने तरीके नहीं छुड़ा पा रहे हैं बच्चों के हाथों से मोबाइल, अब एक बार जरूर ट्राई कर लें ये एक्सपर्ट टिप्स

आजकल माता-पिता परवरिश थोड़ी अलग तरीके से कर रहे हैं। जहां पहले बच्चों को संभालने के लिए नानी दादी हुआ करती थीं, वहीं अब बच्चों का ध्यान भटकाने के लिए मोबाइल या टीवी का सहारा लिया जाता है। ऐसे में बच्चों को कब इसकी लत लग जाती है, पता ही नहीं चलता। यदि आपके बच्चे भी हर वक्त मोबाइल में घुसे रहते हैं और आप इस आदत को दूर करना चाहती हैं तो यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। जानते हैं, कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से...
कैसे छुड़ाए मोबाइल की आदत?
- कुछ माता-पिता सीधे बच्चों के हाथों से मोबाइल छीन लेते है, जबकि ऐसा करना गलत है। बता दें कि सीधे मोबाइल हाथों से लेने पर बच्चे और उसकी तरफ भागेंगे। ऐसे में आप सबसे पहले बच्चों को मोबाइल के नुकसान के बारे में समझाएं। जब उन्हें नुकसान पता चलेंगे तो वे मोबाइल मांगने की जिद नहीं करेंगे।
- अगर आप बच्चों को मोबाइल दे भी रही हैं तो ऐसे में उनके लिए मोबाइल के उपयोग के नियम बनाएं। तुरंत बच्चों के हाथों में फोन न पकड़ाएं। जब आप नियम बनाएंगी को इससे बच्चा उन नियमों के हिसाब से फोन यूज करेगा। वहीं आप नियम को तोड़ने पर सजा भी निर्धारित करें। उदाहरण के तौर पर अगर बच्चा आपके द्वारा बनाए गए नियम तोड़ेगा तो आप उससे बोल सकती हैं कि अब सजा के रूप में एक घंटे तक मोबाइल नहीं मिलेगा। इससे बच्चा नियमों को तोड़ने से पहले जरूर सोचेगा।
इसे भी पढ़ें - कल छूट गई स्कूल बस तो आज पेट में दर्द...अगर बच्चे बनाने लगें बहाने तो कैसे करें डील? जानें एक्सपर्ट से
- अपने बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए आप उन्हें अन्य गतिविधियों में भी शामिल कर सकती हैं। जैसे कि खेल, पढ़ाई या कला आदि को उनकी दिनचर्या में जोड़ने से उनका ध्यान फोन से हटेगा और बच्चे का मानसिक विकास होगा।
- जब बच्चा मोबाइल मांगे तो आप इसकी बजाय किताबें या अन्य शैक्षिक चीजें भी दे सकती हैं। आप उन्हें स्टोरीज की किताबें, इतिहास से जुड़ी किताबें आदि भी दे सकती हैं। ऐसा करने से न केवल बच्चे कुछ नया सीखेंगे बल्कि ये किताबें उनके भविष्य पर भी सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका बच्चा स्ट्रेस में है, एक्सपर्ट से जानें तनाव दूर करने के तरीके
- कुछ पेरेंट्स बच्चों को मोबाइल देकर अपने-अपने कामों में लग जाते हैं। उन्हें पता ही नहीं होता है कि उनका बच्चा मोबाइल पर क्या कर रहा है। ऐसे में बता दें कि माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के मोबाइल के उपयोग की निगरानी करें और उनके लिए सीमित समय भी तय करें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।