दीवारों से उतर रही पेंट की परत ने खराब कर दिया है कमरे का लुक? जानिए इससे छुटकारा पाने के स्मार्ट तरीके

अगर आप दीवारों से निकल रही पेंट की परत की समस्या से परेशान हैं, तो आप इस आर्टिकल में बताई गई स्मार्ट ट्रिक्स की मदद से इस समस्या को कम कर सकती हैं।
image

घर को सुंदर बनाने के लिए हम एक अच्छे पेंटर को बुलाकर दीवारों को पेंट करवाते हैं, ताकि दीवारें हमारे घर की खूबसूरती बढ़ा दें। लेकिन, घर का लुक तब खराब हो जाता है जब दीवारों पर किया हुआ महंगा पेंट उतरने लगता है। यह न सिर्फ देखने में भद्दा लगता है बल्कि घर की सुंदरता को भी कम कर देता है। दीवारों के पेंट की परत उतारने के कई कारण हो सकते हैं, और अगर समय रहते इस समस्या का हल न निकाला गया, तो घर का पूरा माहौल ही खराब हो सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ स्मार्ट तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं और इन ट्रिक्स की मदद से आप कमरे को फिर से सुंदर बना पाएंगी।

पुराने पेंट को हटाएं

सबसे पहले, जिस दीवार के पेंट की परत उतर रही है, उसे साफ करें। इस पेंट को आप पेंट स्क्रैपर या पुट्टी नाइफ की मदद से हटाएं। पुराने पेंट को हटाने के बाद आप दीवार की सतह को प्लेन कर लें।

apply primer

प्राइमर का करें इस्तेमाल

दीवारों से पेंट की परत उतारने के बाद प्राइमर का इस्तेमाल करना जरूरी है। प्राइमर दीवार पर पेंट को अच्छी तरह से चिपकाए रखने में मदद करता है। प्राइमर का एक कोट लगाएं। अगर कहीं कोई छेद या गड्ढे हो गए हैं, तो उसे वॉल पुट्टी की मदद से ठीक कर दें।

पैच पेंटिंग करें

दीवार के छेद या गड्ढे को भरने और उसे अच्छी तरह से प्लेन करने के बाद आप पैच पेंटिंग का इस्तेमाल करें। आप पुराने पेंट के रंग जैसा ही नया पेंट खरीदें। इसके बाद, ब्रश या रोलर की मदद से केवल उसी जगह पर लगाएं जहां का पेंट उखड़ गया है।

paint

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • अगर पेंट के उतरने की समस्या नमी की वजह से है, तो अच्छी क्वालिटी वाले वाटरप्रूफ पेंट का इस्तेमाल करें।
  • अगर यह समस्या बार-बार आ रही है, तो यह सीलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में पाइप लीकेज की जांच करवाएं।
  • खराब वेंटिलेशन की वजह से भी दीवारों का पेंट उतरता है, इसलिए वेंटिलेशन का खास ध्यान रखें।

इन स्मार्ट तरीकों को अपनाकर आप अपने कमरे की दीवारों को फिर से सुंदर बना सकती हैं, साथ ही दोबारा पेंट कराने के बड़े खर्चे से भी बच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-लिविंग रूम में करें ये 5 बदलाव, छोटा घर भी लगेगा क्लासी और आलिशान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP