Gold Necklace Designs: दुल्हन के लिए बनवा रही हैं गोल्ड नेकलेस, तो ये डिजाइंस हैं बेस्ट

शादी विवाह का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपनी होने वाली बहू या बेटी की शादी के दौरान उन्हें सोने की ज्वेलरी गिफ्ट में देती हैं। अगर आप भी अपनी बेटी या बहु के लिए गोल्ड नेकलेस बनवाने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट गोल्ड नेकलेस डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें आप अपनी बहू या बेटी के लिए बनवा कर उन्हें खुश कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
ट्रेडिशनल एंटीक गोल्ड ज्वेलरी सेट
अगर आप अपनी बेटी को उसकी शादी में कोई खास उपहार देना चाहती हैं, तो अब आप उसे इस तरह का खूबसूरत ट्रेडिशनल एंटीक गोल्ड ज्वेलरी सेट दे सकती हैं। इस तरह की डिजाइन वाला गोल्ड नेकलेस आप सुनार के यहां बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इन दिनों इस तरह के गोल्ड नेकलेस काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं को बहुत पसंद आ रहे हैं।

लीफ स्टाइल नेकलेस सेट
अगर आप अपने बेटे की शादी कर रही हैं और अपनी होने वाली बहू के लिए गोल्ड नेकलेस बनवाने का सोच रही हैं, तो आप इस तरह का खूबसूरत डिजाइन वाला लीफ स्टाइल नेकलेस सेट सुनार के यहां बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी इसे खरीद सकती हैं। इस तरह की डिजाइन आपकी बहू को बहुत पसंद आएगी और हर चीज-त्योहार या फंक्शन में इसे पहनकर वह अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

गोल्ड कुंदन एंड पर्ल चोकर नेकलेस
आप चाहे तो अपनी बेटी या बहू के लिए इस तरह का खूबसूरत गोल्ड कुंदन एंड पर्ल चोकर नेकलेस बनवा सकती हैं। ऐसा गोल्ड नेकलेस आपकी बेटी और बहू के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप इसे नजदीकी सुनार की दुकान से बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इस तरह के नेकलेस डिजाइंस आपकी बेटी और बहू के गले की खूबसूरती को भी बढ़ाने में मदद करेंगे।
-1762250337866.jpg)
यह भी पढ़ें: Meenakari Bangles: मीनाकारी बैंगल्स के ये नए डिजाइन्स, जो बढ़ा देंगे आपके हाथों की खूबसूरती
साउथ इंडियन और राजपूती ब्राइडल नेकलेस सेट
अगर आप अपनी होने वाली बहू या अपनी बेटी को गोल्ड नेकलेस देना चाहती हैं, तो अब आप उसे साउथ इंडियन और राजपूती ब्राइडल नेकलेस सेट गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसी डिजाइन वाले नेकलेस भी इन दिनों अधिकतर महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है और महिलाएं इन्हें पहनना भी पसंद कर रही हैं। ऐसे में आपकी बहू और बेटी के लिए इस तरह के नेकलेस भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जो उनकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे।

रेड जेमस्टोन गोल्ड नेकलेस सेट
आप चाहे तो अपनी बेटी और बहू को इस तरह के रेड जेमस्टोन गोल्ड नेकलेस सेट को भी गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे, जो आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे। इस नेकलेस को आप अपनी बहु की मुंह दिखाई या शादी के दौरान दे सकती हैं। इस तरह की डिजाइन वाले नेकलेस को देखते ही आपकी बहू खुश हो जाएगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - pinterest/Vishalk
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।