Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर शिव प्रतिमा के बजाय क्यों की जाती है शिवलिंग की पूजा?

Mahashviratri Par Shivling Puja Ka Mahatva: 18 फरवरी, दिन बुधवार को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा कविशेष विधान है। खास तौर पर शिवलिंग पूजा का अत्यंत महत्व है। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्यों महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की प्रतिमा के बजाय शिवलिंग की पूजा क्यों अधिक फलित मानी जाती है और क्या है इसके पीछे का महत्व।
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पूजा क्यों है जरूरी?
पौराणिक कथा के अनुसार, फाल्गुन माह (फाल्गुन माह के उपाय) की चतुर्दशी यानी कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव अग्नि स्तंभ यानि कि शिवलिंग के रूप में पहली बार प्रकट हुए थे। शिवलिंग के रूप में ही भगवान शिव ने भगवान विष्णु और ब्रह्मदेव को दर्शन दिए थे। इसी कारण से महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की मूर्ति पूजा से कही ज्यादा अधिक महत्वपूर्ण और फलदायी मानी जाती है शिवलिंग पूजा।
इसे जरूर पढ़ें: Mahashivratri 2023: जानें शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पूजा के क्या हैं लाभ?
- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करने से अखंड पुण्य की प्राप्ति होती है।
- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करने से वैराग्य तत्व जागृत होता है।
- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करने से आध्यात्म की ओर व्यक्ति बढ़ता है।
- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग (शिवलिंग किस वस्तु को चढ़ाने से मिलते हैं क्या लाभ) की पूजा करने से प्रभु दर्शन और प्रभु भक्ति प्राप्त होती है।
- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करने से मन में सकारात्मकता का संचार होता है।
इसे जरूर पढ़ें:महाशिवरात्रि के दिन क्यों करना चाहिए रुद्राभिषेक, जानें इसके फायदे और महत्व
- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करने से नकारात्मकता और भय से मुक्ति मिलती है।
- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करने से आत्मिक रूप से व्यक्ति का शुद्धिकरण होता है।
- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करने से दिमाग की तरंगों पर प्रभाव पड़ता है और बुद्धि तीव्र होती है।
- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करने से अकाल मृत्यु जैसे योग नहीं बनते हैं।
- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करने से माता पार्वती का भी आशीर्वाद मिलता है।
- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है।
तो इस कारण से की जाती है महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पूजा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Herzindagi, Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।