Hindi Dates: हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले तिथि का बहुत ध्यान रखा जाता है। यहां तक कि उस तिथि से जुड़े देवता की पूजा का भी विधान माना गया है। हिंदी तिथियां इंग्लिश कैलेंडर से बिलकुल अलग होती हैं। आज हम आपको हिंदी तिथियों के बारे में ही सारी जानकारी देने जा रहे हैं।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको हिंदी तिथियों का महत्व और उन तिथियों से देवताओं के संबंध के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Yellow Mustard Seeds: आर्थिक तंगी समेत इन परेशानियों से छुटकारा दिला सकती है पीली सरसों
तिथियों पर किये जाने वाले शुभ कार्य (Auspicious Work On Hindi Dates)
- प्रतिपदा, षष्ठी, एकादशी: इन तिथियों पर गीत, नृत्य, खेती का कार्य, चित्र, उत्सव और नए वस्त्र आभूषण धारण करना शुभ माना जाता है।
- द्वितीय, सप्तमी, द्वादशी: इन तिथियों पर विवाह (विवाह में हो रही देरी के उपाय) संस्कार, जनेऊ संस्कार, यात्रा पर जाना, थवई का काम, किसी भी प्रकार की कला सीखना आदि शुभ माना जाता है।
- तृतीय, अष्टमी, त्रयोदशी: इन तिथियों पर फौज से जुड़ा कोई काम, युद्ध कार्य, हथियारों के कार्य आदि करना फलित माना जाता है।
- चतुर्थी, नवमी, चतुर्दशी: इन तिथियों को रिक्ता तिथि माना गया है। ऐसे में इन तिथियों में किसी भी प्रकार का काम करना अशुभ माना जाता है।
- पंचमी, दशमी तथा पूर्णमासी: इन तिथियों पर हर प्रकार का शुभ कार्य या शुभ शुरुआत करना निश्चित तौर पर सफलता की ओर ले जाता है।
- षष्ठी: यह तिथि कार्तिकेय जी को समर्पित है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति मेधावी, संपन्न तथा कीर्तिवान व्यक्तित्व का स्वामित्व पाता है।
- सप्तमी: इस तिथि पर सूर्य देव की पूजा करने का नियम है। सूर्य पूजा से अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
- अष्टमी: इस तिथि पर भगवान शिव के रुद्र अवतारों की पूजा करना शुभ माना गया है।
इसे जरूर पढ़ें:पूर्व मुखी घर के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स
- नवमी: इस तिथि पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा से व्यक्ति का यश बढ़ता है।
- दशमी: इस तिथि पर यमराज की पूजा करनी चाहिए। इससे कुंडली में अकाल मृत्यु का योग नहीं बनता।
- एकादशी: इस तिथि पर विश्वकर्मा जी की पूजा करनी चाहिए। इससे भूमि संबंधी समस्या दूर हो जाती है।
- द्वादशी: इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इनकी पूजा से घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है।
- त्रयोदशी: इस तिथि पर कामदेव और देवी रति की पूजा की जाती है। इनकी पूजा से वैवाहिक सुख मिलता है।
- चतुर्दशी: इस तिथि पर शिव पूजन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
- पूर्णिमा: इस तिथि पर चंद्र दर्शन, चंद्र पूजन और चंद्र आरती से मन शांत रहता है और जेवण में शीतलता बनी रहती है।
- अमावस्या: इस दिन पितरों का स्मरण कर उनकी प्रसन्नता के लिए पिंडदान किया जाता है। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है।
तो ये था हिंदी तिथियों का महत्व और देवताओं से उनका संबंध। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Pinterest