Yellow Mustard Seeds: जीवन में अनेकों परेशानियां आती हैं। व्यक्ति को हर परेशानी का डटकर सामना करना चाहिए लेकिन निराशा तब घेर लेती है जब लाख कोशिशों के बाद भी परेशानियों से छुटकारा नहीं मिल पाता या उन परेशानियों का हल निकालने में व्यक्ति असमर्थ हो जाता है।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि पीली सरसों का ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व बताया गया है। पीली सरसों के कुछ उपाय करने से धीरे- धीरे समस्याएं दूर होने लगती हैं। पीली सरसों के इन उपायों से व्यक्ति को आर्थिक तंगी समेत कई परेशानियों से निजात मिल सकती है।
धन लाभ के लिए (Yellow Mustard For Money)
- सप्ताह के किसी भी दिन गंगाजल से पीली सरसों के दानों को शुद्ध करें।
- सरसों के दानों को कपूर के साथ एक कपड़े में बांधकर मुख्य दरवाजे (मुख्य दरवाजे के वास्तु टिप्स) पर लटकाएं।
- इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होनी शुरू हो जाएंगी।
सकारात्मकता के लिए (Yellow Mustard For Positive Energy)
- पीली सरसों के दानों को लोबान में जलाकर रोजाना सुबह शाम घर में घुमाएं।
- इससे नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा हटाने के उपाय) नष्ट होगी और घर में सकारात्मकता बढ़ेगी।
नजर दोष के लिए (Yellow Mustard For Eye Defects)
- पीली सरसों के कुछ दाने जिसको नजर लगी है उसके सिर के ऊपर से उसारें।
- ऐसा आपको पांच शनिवार को संध्या काल के समय करना है।
- इससे नजर दोष दूर हो जाएगा और व्यक्ति पुनः स्वस्थ होने लगेगा।
वैवाहिक जीवन के लिए (Yellow Mustard For Married Life)
- पीली सरसों के कुछ दानें लें और उसे एक लाल कपड़े में बांध लें।
- इसके बाद बेडरूम में उस पोटली को बिस्तर के नीचे रख दें।
- हर 3 दिन में उस पोटली में रखी सरसों बदल लें और पुरानी को पानी में बहा दें।
- इससे वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी।
नौकरी के लिए (Yellow Mustard For Job)
- पीली सरसों के कुछ दाने एक कपूर के साथ चांदी की कटोरी में रख कर जलाएं।
- ऐसा आपको 11 शुक्रवार तक करना है। साथ ही मां लक्ष्मी के मंत्रों का भी जाप करें।
- इस उपाय से नौकरी में आ रही किसी भी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।
तो ये थे पीली सरसों के कुछ अचूक उपाय। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Pexels, Shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।