Shri Ram Mandir Ayodhya: रामलला अयोध्या नगरी में पधार चुके हैं। बता दें कि 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया, जहां नामी लोगों ने इस श्री राम मंदिर समारोह में शिरकत की।
Ram Mandir Rangoli: इस आयोजन का जश्न पूरे देश में जोरो-शोरो से मनाया गया। घर की सजावट से लेकर राम नाम जपकर लोगों ने अपने उत्साह को जाहिर किया। वहीं आज हम आपको दिखाने वाले हैं श्री राम के नाम की रंगोली के कुछ खास डिजाइंस जो आपके घर के आंगन से लेकर दहलीज तक में बने बेहद खूबसूरत नजर आयेंगे। तो चलिए देखते हैं रंगोली के कुछ डिजाइंस जिन्हें आप चूड़ी की मदद से आसानी से बना सकते हैं।
फूलों वाली श्री राम नाम की रंगोली (Easy Rangoli Designs using Bangles)
अगर आप रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इस तरीके का फूलों से बना आसान रंगोली का डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए आप गेंदे के फूल और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। रंगोली के डिजाइन को पूरा करने के लिए आप मोम के दीपक जला सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Rangoli Designs: राम के नाम से खिल उठेगा आंगन, केवल 30 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये आसान डिजाइन
श्री राम और हनुमान डिजाइन श्री राम रंगोली (Lord Ram Rangoli Design)
डॉट डिजाइन रंगोली को आजकल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और इसमें आपको कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप कुछ अलग और आसान डिजाइन बनाने का सोच रही हैं तो इस तरीके से हनुमान और भगवान श्री राम के नाम की रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए आप पीले और भगवा रंग का इस्तेमाल करें।
भगवान राम रंगोली डिजाइन (Jai Shri Ram Rangoli)
दीपक जलाकर घर के आंगन में रौशनी लाना चाहती हैं तो इस तरीके से दीये के बॉर्डर पर आप हरे या लाल रंग की चूड़ी को रखकर डिजाइन बना सकती हैं और सर्किल के अंदर आप जय श्री राम लिखकर डिजाइन को पूरा कर सकती हैं।इसे भी पढ़ें:Lord Ram Rangoli: चम्मच, थाली, तिल्ली जैसी चीजों से केवल 15 मिनट में बन जाएंगे श्री राम के नाम के ये रंगोली डिजाइंस, देखकर सभी करेंगे तारीफ
जय श्री राम रंगोली डिजाइन (Floral Rangoli Design)
रंग-बिरंगी लेकिन आसान डिजाइन की रंगोली बनाना चाहती हैं तो मंदिर के आगे या दहलीज पर इस तरीके से भगवा रंग और चूड़ी की मदद से फूलों को बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली का आकार आप चकोर के आलावा भी बना सकती हैं।
अगर आपको श्री राम पर आधारित ये चूड़ी की मदद से बनने वाले रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram/rangoli_nation
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों