
Ayodhya Ram Mandir Rangoli: किसी त्योहार पर या खास मौके के लिए घर की दहलीज और आंगन में हम रंगोली के कई डिजाइन बनाते हैं। खास मौके की बात करें तो 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है।
रंगोली का हर डिजाइन बना पाना हम सबके बस की बात नहीं होती है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं टूथपिक की मदद से भगवान श्री राम और माता सीता पर आधारित रंगोली डिजाइंस जिन्हें घर की दहलीज पर बना सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन डिजाइंस को मिनटों में बनाने के कुछ आसान तरीके -

भगवान राम अपनी पत्नी माता सीता के प्रति प्रेम को दर्शाना चाहती हैं तो इस तरीके से आप दोनों के हस्ते-खेलते हुए लम्हों को रंगोली के जरिये घर के आंगन पर बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन के साथ आप बॉर्डर के लिए फूल-पत्ती बना सकती हैं। इसके लिए आप टूथपिक की मदद से फूलों की कलियों को खूबसूरत लुक दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Ram Mandir Rangoli Designs: राम के नाम से खिल उठेगा आंगन, केवल 30 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये आसान डिजाइन

रंगों के साथ आप संध्या के समय घर में उजाला करना चाहती हैं तो इस तरीके से राम-सीता के रंगोली डिजाइन को मंदिर के पास बना सकती हैं। इस तरह के रंगोली डिजाइन के साथ आप तरह-तरह के डिजाइन के दीपक जलाकर रंगोली को आकर्षक बना सकती हैं। दीपक के अलावा आप डिजाइन वाली मोमबत्ती का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

सूर्य देव के साथ भी सीताराम के रंगोली डिजाइन को बना सकती हैं। सूर्य को कलरफुल बनाने के लिए आप थोड़ा ध्यान से भगवा और पीले रंग का इस्तेमाल करें। वहीं भगवान श्री राम और माता सीता की एक तरफ की झलक आप बना सकती हैं। चाहे तो डिजाइन को पूरा करने के लिए आप कई तरीके के अलग-अलग फूल या पत्तियां भी तस्वीर की तरह बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: 30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

भगवान श्री राम और माता सीता के अटूट बंधन को दर्शाना चाहती हैं तो इस तरह की 3डी इफेक्ट वाली रंगोली आप अपने घर की दहलीज या आंगन के बीच में बना सकती हैं। इस तरह की डिजाइन को बारीकी से बनाने के लिए आप टूथपिक की मदद से बॉर्डर पर डॉट-डॉट बनाकर डिजाइन को पूरा कर सकती हैं।
अगर आपको श्री राम पर आधारित ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
mage Credit: Instagram/rangoli_nation
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।