herzindagi
peacock in dreams hindi me

बहुत शुभ होता है मोर, अचानक दिखने पर मिलते हैं ये फल

मोर होता है शुभता की निशानी, पंडित जी से जानें कि मोर दिखने पर जीवन में आते हैं क्‍या बदलाव। 
Editorial
Updated:- 2022-09-29, 10:03 IST

भारत के राष्ट्रीय पक्षी यानि मोर से कई धार्मिक महत्व जुड़े हुए हैं। शास्त्रों की मानें तो मोर को दिव्‍य पक्षी माना गया है। यह महादेव शंकर और देवी पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय का वाहन होता है। मोर दिखना भी शास्त्रों में शुभ बताया गया है।

ऐसा कहा गया है कि मोर दिखना शुभता का प्रतीक होता है। हालांकि, आजकल शहरों में मोर का दिखना बहुत ही मुश्किल है फिर भी यदि आपको अचानक से मोर दिख जाए तो उसके क्या संकेत होते हैं और क्‍या फल मिलते हैं इस बारे में हमने उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी से पूछा।

पंडित जी कहते हैं, 'सौर्य मंडल में मौजूद हर ग्रह से मोर का संबंध होता है। शास्त्रों में मोर और उसके पंख को हर तरह के ग्रह दोष को दूर करने के लिए मददगार बताया गया है। इसलिए मोर को देख भर लेने से आपको शुभ फल प्राप्‍त हो जाते हैं।'

इसे जरूर पढ़ें- बिल्ली का रास्ता काटना क्या सच में देता है अशुभ संकेत?

peacock good luck

सुबह-सुबह मोर का दिखना

यदि आपको अचानक से सुबह-सुबह मोर नजर आ जाए तो इसका अर्थ है कि आपका पूरा दिन ही शुभ जाएगा। खासतौर पर आपको कार्यक्षेत्र में लाभ (कार्यक्षेत्र में लाभ के उपाय) मिलेगा। इतना ही नहीं, मोर की आवाज सुनना या मोर पंख सुबह-सुबह देखना भी शुभ होता है।

उड़ता हुआ मोर देखना

मोर उड़ता भी है और यह बात बहुत कम लोगों को पता होती है। उड़ता हुआ मोर भी बहुत ही मुश्किल से नजर आता है। आपको बता दें कि उड़ता हुआ मोर देखना बहुत ही शुभ होता है। ऐसा माना गया है कि उड़ता हुआ मोर देखने पर आपको शुभ समाचार प्राप्त होता है।

नाचता हुआ मोर देखना

नाचता हुआ मोर भी आसानी से नजर नहीं आता है। मगर यदि आपको नाचता हुआ मोर नजर आ जाए तो यह अच्‍छे और बुरे दोनों तरह के संकेत देता है। नाचता हुआ मोर आपको भविष्य में आने वाली समस्याओं से अवगत कराता है। नाचता हुआ मोर आपको यह भी संकेत देता है कि जीवन में कुछ नया होने वाला है। साथ ही आप जो कर रहे हैं, उस पर लोगों की नजर है और आपको चौकन्ना रहना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- घर में शुभ समाचार लेकर आती है गिलहरी, जानें क्‍या देती है संकेत

seeing peacock is good or bad

घर पर मोर का आना

यदि आपके घर में अचानक सुबह मोर आ जाए तो यह शुभ संकेत होता है। यह संकेत होता है भाग्‍य के उदय होने का। यदि आपके घर में मोर आया है तो इससे यह भी संकेत मिलता है कि आपके घर में कुछ मंगल कार्य होने वाला है।

मरा हुआ मोर देखना

अगर आपको कहीं मरा हुआ मोर नजर आ जाए तो यह अशुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई बड़ा संकट आने वाला है। ऐसे में आपको ग्रह शांति की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

सपने में मोर का दिखना

सपने में यदि आपको मोर नाचता हुआ नजर आ जाए तो यह आपको किसी आने वाली परिस्थिति से सचेत रहने का संकेत देता है, वहीं अगर आपको सपने में मोर केवल पंख फैलाए हुए नजर आ जाए तो समझ लें कि जिस अवसर का इंतजार आपको बरसों से था वह आज पूरा हो जाएगा।

मोर पंख दिख जाए तो क्या करें

आमतौर पर ऐसा नहीं होता है कि आपको चलते-फिरते मोर पंख (‘मोर पंख’ रखने से लाभ) दिख जाए। मगर आपके साथ ऐसा होता है कि आपको मोर पंख कहीं पड़ा मिल जाए तो उसे तुरंत उठाकर साफ करके अपने घर की पूर्व दिशा में रख दें या दीवार पर लगा लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।