
नए साल के मौके पर हर कोई अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करता है। कोई घर में नमक और कपूर से सफाई करता है, तो कुछ लोग नई चीजों को घर पर लगाते हैं। आप भी घर के वास्तु को अच्छा करने के लिए घर में 3 अलग-अलग तरह के पौधे लगा सकती हैं, ताकि आपके घर में खुशहाली का वास हो इसके लिए आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए पौधों को घर पर लगाएं, ताकि आपके घर में पॉजिटिविटी बनी रहे।
प्लांट लगाने से सिर्फ घर में हरियाली नजर नहीं आती है, बल्कि घर में पॉजिटिवि आती है। ऐसे में आप जेड प्लांट को भी घर पर लगा सकती हैं। इसे मनी ट्री या फ्रेंडशिप ट्री भी कहा जाता है। छोटे, गोल पत्तों वाला यह पौधा देखने में बहुत सुंदर होता है और धन को आकर्षित करने वाला माना जाता है। इसलिए आप नए साल के मौके पर इसे जरूर लगाएं। इससे आपके घर में धन आकर्षित रहेगा। साथ ही आपको आने वाले साल में किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

नए साल के मौके पर हर कोई चाहता है कि उनके साल शुरूआत शांति और प्रेम के साथ हो। ऐसे में आप घर में पीस लिली को लगाएं। पीस लिली दिखने के साथ-साथ लगाने के बाद लोगों को काफी अच्छी लगती है। इससे घर में शांति और प्रेम को बढ़ाता है। यह पौधा तनाव को भी कम करता है। इसलिए आप भी इस पौधे को घर में लगा सकती हैं। इसके फूल को देखकर आपका मन शांत रहेगा।

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय
भगवान विष्णु को प्रिय बेल में से एक है अपराजिता। इसे धन से जोड़ा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके घर में धन की कमी या तंगी चल रही है, तो इस बेल को लगाएं और इसके फूलों को लक्ष्मी माता को चढ़ाएं इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती नजर आएगी। इसे सुख-शांति का पौधा भी कहा जाता है। आप इसे लगाएं और नए साल में पैसों से जुड़ी समस्याओं से राहत पाएं।

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
इन 3 पौधों को आपको घर में जरूर लगाना चाहिए। इससे आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। साथ ही आपके घर में धन, सुख-शांति और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। बस आपको एक्सपर्ट की बताई गई दिशा में इन सभी पौधों को लगाना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।