मुफ्त में मिली हर एक चीज खास होती है। जरूरत की स्थिति में अगर फ्रि में लोन मिल जाए तो और क्या चाहिए? जी हां, आज हम आपको बताने वाले हैं कोलेटरल-फ्री लोन के बारे में। इस आर्टिकल में जानें की कोलेटरल-फ्री लोन क्या है और आप इसे मुफ्त में कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
क्या होता कोलेटरल-फ्री लोन?
जरूरत की परिस्थिति में हम सभी बैंक या ऐसे ही अन्य माध्यमों की मदद से लोन लेते हैं। वहीं अगर लोन के बारे में जाने तो वो भी कई प्रकार के होते हैं। जैसे बिजनेस लोन, होम लोन कोलैटरल लोन आदि। बिना किसी भी वस्तु को गिरवी रखे जो लोग हमे मिलता है उसे कोलैटरल लोन के नाम से जाना जाता है।
कैसे प्राप्त करें कोलेटरल-फ्री लोन
SBI स्वयं सहायता समूहों को अच्छी ब्याज दर के साथ ग्राहकों को 10 लाख रुपये तक का बिना कुछ गिरवी रखे लोन की सुविधा दे रहा है.SBI SHG समूह शक्ति अभियान 1 अक्टूबर 2022 को शुरू किया गया था और 31 मार्च 2023 को समाप्त होगा। एसबीआई ने इस विषय के बारे में जानकारी देते हुए यह भी बताया, "स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट सुविधाओं पर उत्कृष्ट लाभ के साथ स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बना रहा है।"
कितनी है कोलेटरल-फ्री लोन की ब्याज दर
- 3 लाख रुपये के ऋण पर - 7% ब्याज दर
- 5 लाख रुपये से ऊपर - 9% ब्याज दर
2021 में 91 प्रतिशत महिलाएं ने लिया लोन
एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बैंक ने एसएचजी-क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया है क्योंकि इसे 1992 में लॉन्च किया गया था। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की एक परियोजना के रूप में शुरू हुआ था। एसबीआई ने 31 मार्च 2022 तक 8.71 लाख एसएचजी को 24,023 करोड़ रुपये उधार दिए जिनमें से 91 प्रतिशत महिलाएं हैं।
इसे भी पढ़ेंःशादी के लिए लेने जा रही हैं मैरिज लोन तो जान लीजिए ये बातें
तो ये थी कोलेटरल-फ्री लोन से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा कोलेटरल-फ्री लोन या किसी भी लोन के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों