Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:30 AM IST

कौन हैं जिया शंकर, जिनका नाम जुड़ रहा है यूट्यूबर अभिषेक संग? सगाई की खबरों के बीच जानें एक्ट्रेस की पूरी कहानी

जब से जिया शंकर का नाम फेमस यूट्यूबर अभिषेक मल्हाल के साथ जुड़ रहा है, तब से लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन हैं जिया शंकर। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Updated:- 2026-01-02, 18:26 IST
jiya shankar

जिया शंकर अभी हाल ही में काफी चर्चा में रहीं। इसके पीछे कारण था उनकी सगाई की खबरें। इसको लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दें कि जिया शंकर का नाम काफी समय से अभिषेक मल्हान के साथ जुड़ रहा है। वहीं, अब उनके साथ डेटिंग की अफवाहों को विराम लगाते हुए यूट्यूबर अभिषेक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप रहे हैं। वहीं, यह एक बेहद ही फेमस यूट्यूब भी हैं। जब जिया शंकर के बीच उठ रहे रिश्तों को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं तब इसी बीच अभिषेक ने खुलकर बात रखी। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि अफवाहों के पीछे क्या चल रहा है और जिया शंकर कौन हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपका प्लीज लिखकर माध्यम से बताएंगे की जिया शंकर कौन हैं और अभिषेक के साथ उठ रहे रिश्तों पर क्या अपडेट है। पढ़ते हैं आगे...

कौन हैं जिया शंकर?

बता दें जिया शंकर का जन्म 17 अप्रैल 1995 को हुआ है, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में कि जब उनकी तेलुगू फिल्म Entha Andanga Unnave से की थी। इसके बाद यह तमिल मूवी कनवु वरियम में दिखाई पड़ी थीं। वहीं, इन्हें सबसे ज्यादा सफलता टेलीविजन से मिली। 

1 - 2026-01-02T144030.283

बता दें कि जिया ने साल 2015 में छोटे परदे से अपने करियर को आगे बढ़ाया। उस वक्त सीरियल लव बाय चांस से इनका डेब्यू था। फिर वह क्वींस हैं हम में नजर आई। उसके बाद उन्होंने मेरी हानिकारक बीवी, लाल इश्क और काटेलाल एंड सन से जैसे टीवी शोज से अपने करियर को आगे बढ़ाया। 

इसे भी पढ़ें - 'उसने मेरा नंबर लिया...',अमाल मलिक संग अफेयर की खबरों पर अब मालती चहर ने तोड़ी चुप्पी; बताया अपने रिश्ते का सच

 इसके बाद कलर्स पर आने आने वाला फेमस शो पिशाचिनी में इन्हें काफी पसंद किया गया, जिससे इन्हें हर घर में पहचान मिल गई। उसे शो में इन्होंने पवित्रा का किरदार निभाया था। वहीं, जिया शंकर साउथ फिल्मों के अलावा मराठी फिल्मों में भी डेब्यू कर चुकी हैं। जहां उन्होंने रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म में काम किया।

2 - 2026-01-02T144032.735

क्या कहा अभिषेक मल्हन ने?

बता दें कि अभिषेक ने अपनी बात रखते हुए न केवल अपनी परेशानी के बारे में बताया बल्कि उन्होंने अपने परिवार के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि इन अफवाहों से न केवल वह परेशान हैं बल्कि उनका परिवार भी काफी विचलित है। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी निजी जिंदगी को सुर्खियों में लाना पसंद नहीं है और वह हमेशा काम पर ध्यान देते हैं।

इसे भी पढ़ें - साल के पहले हफ्ते में देखें ओटीटी पर मौजूद 2025 की ये हिट फिल्में, थ्रिल-रोमांस और एक्शन का मिलेगा फुल डोज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।