Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:32 PM IST

भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया, जिसने मॉडलिंग नहीं डॉक्टरी को चुना अपना पेशा

रीता फारिया पॉवेल वो खूबसूरत महिला है, जिसके कारण भारत ने पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया। बेहद खूबसूरत होने के बावजूद भी रीता ने बतौर फिजिशियन अपना करियर बनाया।
Updated:- 2022-07-27, 18:32 IST
indians first lady who win miss world tag reita faria

रीता फारिया एक ऐसी महिला है, जिन्होंने वैश्विक पटल पर भारत की खूबसूरती का डंका बजवाया। यूं तो अब तक भारत से कई महिलाएं मिस वर्ल्ड बन चुकी हैं, लेकिन इन सबमें रीता फारिया का नाम सबसे खास है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि रीता वो पहली महिला हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत को यह सम्मान दिलवाया। उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली एशियाई प्रतियोगी बनकर इतिहास रच दिया।

रीता का जीवन कई मायनों में बेहद इंस्पायरिंग रहा। जहां एक ओर उन्होंने पूरी दुनिया में भारत की खूबसूरती का लोहा मनवाया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने मॉडलिंग या एक्टिंग को अपना करियर नहीं चुना, बल्कि कुछ वक्त मॉडलिंग करने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और बतौर फिजिशियन अपना करियर स्थापित किया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको भारत की पहली मिस वर्ल्ड रह चुकी रीता फारिया के बारे में बता रहे हैं-

रीता फारिया की पर्सनल लाइफ

रीता फारिया का जन्म साल 1945 में हुआ था। उनका जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन जन्म के कुछ वक्त बाद उनका परिवार गोवा में चला गया। 17 नवंबर 1966 को उन्हांने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। हालांकि, मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी उन्हांने मॉडलिंग को अपना करियर नहीं चुना, बल्कि डॉक्टरी को अपना पेशा चुना।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने के बाद एक साल तक रीता फारिया ने मॉडलिंग की, लेकिन इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग(मॉडलिंग के क्षेत्र में बनाएं करियर) की दुनिया को अलविदा कह दिया और पहले अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने मुंबई स्थित ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजाबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से एम बी बी एस में ग्रेजुएशन किया। उसके बाद रीता हाई स्टडीज के लिए लंदन स्थित किंग्स कॉलेज एंड हॉस्पिटल चली गई।

साल 1971 में उन्होंने एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डेविड पॉवेल के साथ शादी की। अब वह उनके साथ डबलिन, आयरलैंड में रहती हैं। उनके दो बच्चे डीर्ड्रे और एन मैरी हैं जबकि उनके पांच पोते-पोतियां (पैट्रिक, कॉर्मैक, डेविड, मारिया और जॉनी) हैं।

इसे जरूर पढ़ें-क्या आप भी जानते हैं मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड के बीच अंतर?

बेहद खास था रीता का मिस वर्ल्ड बनना

Reita Faria achievements

रीता फारिया का मिस वर्ल्ड बनना कई मायनों में बेहद खास व इंस्पायरिंग था। दरअसल, वह साल 1966 में मिस वर्ल्ड बनी थीं और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं। हालांकि, उनकी जीत सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं थीं, क्योंकि वह भारतीय ही नहीं बल्कि एशियाई मूल की पहली मिस वर्ल्ड बनी थीं। जिसका अर्थ था कि उनसे पहले एशिया की किसी भी महिला के सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज नहीं सजा था। इस तरह उनकी जीत और भी अधिक ग्रैंड हो गई थी।

रीता फारिया की उपलब्धियां

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले रीता ने कई अन्य टाइटल भी अपने नाम किए।

  • उन्होंने मिस बॉम्बे क्राउन जीता।
  • इसके बाद, उन्होंने ईव्स वीकली मिस इंडिया प्रतियोगिता 1966 प्रतियोगिता जीती।
  • वहीं मिस वर्ल्ड 1966 प्रतियोगिता के दौरान, उन्होंने ’बेस्ट इन स्विमसूट’ और ’बेस्ट इन इवनिंगवियर’ सब-टाइटल भी जीते।
  • मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान उन्हांने अन्य देशों के 51 प्रतिस्पर्धी प्रतिनिधियों को पछाड़ते हुए मिस वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

अन्य उपलब्धियां

Reita Faria other achievements

  • मॉडलिंग की दुनिया को अलविदा कहने के बाद रीता ने 1998 में फेमिना मिस इंडिया में जज की भूमिका निभाई।
  • वह 1976 में लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड फाइनल में डेमिस रूसोस के साथ एक जज रह चुकी थीं।

इसे जरूर पढ़ें-जानें क्या हैं मिस यूनिवर्स क्राउन के इतिहास से जुड़े तथ्य

तो आपको रीता फारिया पॉवेल से जुड़ी यह जानकारी कैसी लगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- abouther, instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।