Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    जानें क्या हैं मिस यूनिवर्स क्राउन के इतिहास से जुड़े तथ्य

    मिस यूनिवर्स का क्राउन दुनिया के बड़े ब्यूटी पेजेंट खिताब में से एक है, इसलिए आपको मिस यूनिवर्स के क्राउन से जुड़ी दिलचस्प बातें जरूर जाननी चाहिए।
    author-profile
    Published - 15 Dec 2021, 12:29 ISTUpdated - 15 Dec 2021, 19:49 IST
    crowns evolution

    हम सभी को अपनी मिस यूनिवर्स 2021 मिल गई है। इस वर्ष ये शानदार खिताब भारत के नाम हुआ, जिस कारण चारों तरफ मिस यूनिवर्स की चर्चा चल रही है। भारत के चंडीगढ़ में रहने वाली 21 साल की हरनाज कौर संधू ने ये खिताब जीत लिया है। जिसके बाद मिस यूनिवर्स 2020 रही एंड्रिया मेजा ने हरनाज के सिर पर हीरे से बना ताज सजाया। हरनाज संधु के यह खिताब जीतने के बाद से दुनिया भर में उनकी चर्चा हो रही है। पर उतनी ही चर्च मिस यूनिवर्स क्राउन को भी लेकर की जा रही है। ऐसे में हमें यह जानना चाहिए की मिस यूनिवर्स क्राउन और इस खिताब का क्या इतिहास रहा है, जिस कारण इस प्रतियोगिता को दुनियाभर में इतना महत्वपूर्ण माना जाता है।

    आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे मिस यूनिवर्स के क्राउन से जुड़े इतिहास के बारे में। तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या हैं मिस यूनिवर्स क्राउन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

    बता दें कि मिस यूनिवर्स के क्राउन को 70 सालों में 9 बार बदला गया है। हर साल इस क्राउन की सुंदरता पिछली बार के मुकाबले बढ़ती गई, मानो इसमें लगे हीरों की रंगत और ज्यादा निखती जा रही है, तो आइए जानते हैं मिस यूनिवर्स क्राउन के इवोल्यूशन से जुड़ी खास बातें।

    1रोमानोव इम्पीरियल नुपटिल क्राउन-

    st miss universe crown

    बता दें कि इस क्राउन को 1952 में हुए पहली मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट बनी कॉन्टेस्ट को पहनाया गया था, जिनका नाम आर्मी कुशेला था। मॉडल रहीं आर्मी कुशेला ने फिनलैंड की तरफ से इस कॉम्पिटिशन में भाग लिया था। उन्हें पहली बार मिस यूनिवर्स का क्राउन पहनने का सौभाग्य मिला। इससे पहले इस क्राउन के मालिक रशियन राजा हुआ करते थे और इस क्राउन को 1,535 हीरों के साथ तैयार किया गया था।

    2मेटल ब्रोज क्राउन-

    bronze crown

    साल 1953 में फ्रांस की रहने वाली क्रिस्टिना मार्टेल ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। तब उन्हें मेटल ब्रोंज क्राउन पहनाया गया,ब्रोंज का बना होने के कारण यह क्राउन बेहद अनोखा था। इस खूबसूरत क्राउन में खूब सारे क्रिस्टल जड़े गए थे। बता दें कि एक मार्टेल मात्र ऐसी मिस यूनिवर्स थीं, जिन्होंने इस खूबसूरत क्राउन को पहना था।

    3स्टार ऑफ यूनिवर्स-

    star crown

    इस क्राउन के सबसे ऊपर एक स्टार बना हुआ था, जो देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता था। स्टार ऑफ यूनिवर्स के इस क्राउन को बनाने के लिए काले मोती, प्लैटिनम और गोल्ड का इस्तेमाल किया गया था। वजन की बात करें तो यह क्राउन करीब 1.25 पाउंड का था, वहीं यह सबसे महंगे क्राउन में से एक था। इस क्राउन की कीमत 500,000 डॉलर के आसपास थी। इस क्राउन का इस्तेमाल 1954 से लेकर 1960 के बीच में किया गया, जिसे मात्र तीन मिस यूनिवर्स पेजेंट द्वारा पहना गया।

    4रेहिन स्टोन क्राउन-

    rehin stone crown

    इस खूबसूरत ताज का इस्तेमाल 1961 में किया गया था। इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता ने अपने 10 साल पूरे किए थे, जिस कारण इस क्राउन को और भी खास माना जाता है। बती दें कि क्राउन को जर्मनी की रहने वाली मार्लेन श्मिट और अर्जेंटीना की नोरमा नोलन ने पहना था।

    5द कोवेंट्री क्राउन-

    miss universe lara dutta

    इस खूबसूरत क्राउन का इस्तेमाल 1963 से लेकर 2001 तक किया गया, जिसे कई देशों की ब्यूटी पेजेंट ने पहना था। यह क्राउन सबसे लंबे समय तक प्रतियोगिता के लिए इस्तेमाल किया गया। इस क्रउन को लेडी क्राउन भी कहा जाता है। ब्राजील की रहने वाली इस्दा मारिया वर्गास ने इस क्राउन को पहली बार अपने नाम किया था। वहीं 33 सालों तक ये क्राउन हर ब्यूटी पेजेंट द्वारा पहना गया। भारत की जानी मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी साल 1994 और लारा दत्ता ने साल 2001 में इस क्राउन को पहना था।

    6मिकीमोटो क्राउन-

    mikimoto crown

    साल 2002 में मिकीमोटो पर्ल कंपनी ने मिस यूनिवर्स के इस खास क्राउन को स्पॉन्सर किया था। बता दें कि तब तक मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को 50 साल बीत चुके थे। इस क्राउन को तोमोहिरो यमाजी ने डिजाइन किया था। क्राउन पर एक फिनिक्स बनी हुई था, जो ग्रीक की एक प्राचीन चिड़िया है। इस क्राउन में 500 हीरों का इस्तेमाल किया गया था, वहीं 120 से ज्यादा अकोया मोतियों भी क्राउन में गया था। इस क्राउन को 2002 से 2007 और 2017 से 2018 में ब्यूटी पेजेंट द्वारा पहना गया था।

    7सिआओ क्राउन-

    beautiful crown

    साल 2008 में इस क्राउन का इस्तेमाल किया गया था। जिसमें 555 वाइट डायमंड को सेट किया गया था, वहीं कई और प्रकार के मोतियों और जवाहरों से इस क्राउन को सजाया गया था। इस क्राउन की कीमत करीब 120,000 डॉलर थी।

    इसे भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे, कैटरीना कैफ और सायंतनी घोष सहित जानें कौन हैं साल 2021 की सेलिब्रिटी ब्राइड्स

    8डिआइसी क्राउन-

    dic crown

    इस क्राउन को डायमंड इंटरनेशनल कॉरपोरेशन द्वारा प्रोड्यूस की गया था। यह अब तक का सबसे खास क्राउन माना जाता है। इस क्राउन का इस्तेमाल 2014 से 2016 के बीच किया गया। क्राउन में 5 बड़े टोपाज के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, इसके अलावा कई खूबसूरत क्रिस्टल इस क्राउन में जड़े गए हैं।

    9डायमंड नेएक्स क्राउन-

    miss universe diamond crown

    इस क्राउन को साल 2009 से 2013 के बीच ब्यूटी पेजेंट द्वारा पहना गया था। बता दें कि यह एक ईको फ्रेंडली क्राउन था, जिस वजह से इसकी और भी चर्चा की गई। इस क्राउन को बनाने के लिए गोल्ड, प्लैटिनम और हीरों का इस्तेमाल किया गया था।

    इसे भी पढ़ें- पुरानी तस्वीरों में ऐसी नजर आती थीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू

    10मोउवाद क्राउन-

    mouwad crown new

    साल 2019 से अभी तक इस क्राउन को ही ब्यूटी पेजेंट के सर पर सजाया जाता है। इस क्राउन को साल 2019 में डिजाइन किया गया था। साल 2019 में इसे साउथ अफ्रीका की मिस यूनिवर्स जोजिबिनी तुंजी, साल 2020 में मेक्सिको की एंड्रिया मेजा और साल 2021 में इस क्राउन को हरनाज सांधु ने पहना है। इस क्राउन की कीमत करीब 5 मिलियन यूएस डॉलर की है, भारतीय करेंसी के अनुसार यह ताज करीब 37 करोड़ का है। इस ताज में 1770 हीरे जड़े गए हैं, वहीं इस ताज में तरह-तरह की पत्तियों, पंखुड़ियों और लताओं की डिजाइन से सजाया गया है। यह क्राउन हर मिस यूनिवर्स ताज की तरह बहूत खूबसूरत है।

    तो यह थे इतिहास से लेकर अब तक के मिस यूनिवर्स के ताज, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।