father of ravana pic

रामायण के 'रावण' अरविंद त्रिवेदी के बारे 4 बातें नहीं जानते होंगे आप

रामायण में रावण बने अरविंद त्रिवेदी के बारे में जानें कुछ रोचक बातें। 
Editorial
Updated:- 2020-04-22, 10:34 IST

पुष्‍पक विमान में माता सीता का छल से हरण कर आकाश मार्ग से उन्‍हें लंका ले जाते रावण की विराट छवि एक बार फिर से लोगों के जहन में उभर आई है। लोग एक बार फिर दस सिर वाले रावण को याद कर रहे हैं। यह रावण हैं रामानंद सागर की 'रामायण' का। असल जिंदगी में रामायण के रावण को अरविंद त्रिवेदी के नाम से जाना जाता है। अरविंद आज 84 बरस के हैं। मगर, रामायण टीवी सीरियल जब शूट हो रहा था वह रावण की भूमिका में टीवी पर नजर आते थे वह छवि लोगों के मन में बसी हुई है। इस टीवी सीरियल राम, सीता और लक्षमण के बाद यदि लोग किसी के बारे में जानना चाहते हैं तो वह अरविंद त्रिवेदी ही हैं। 

तो चलिए आज हम आपको रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी के बारे में 5 रोचक बातें बताते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: आज भी मौजूद है रावण की अशोक वाटिका, जहां कैद में थीं सीता माता

ravana son

रावण नहीं केटव बनना चाहते थे अरविंद 

अरविंद ने एक पुराने इंटरव्‍यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह तो रामायण में केटव जोकि एक नाविक होता है और भगवान श्री राम का मित्र होता है, उसकी भूमिका का ऑडिशन दे कर आए थे। मगर, जैसे ही ऑडिशन देने के बाद अरविंद सेट से जानें लगे तो रामानंद सागर ने उन्‍हें आवाज दी और कहा कि उनमें उन्‍हें केटव नहीं रावण नजर आता है। इस तरह अरविंद को रावण की भूमिका मिल गई। 

इसे जरूर पढ़ें: 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले 84 साल के अरविंद त्रिवेदी सीता हरण देखकर हुए भावुक

250 से भी अधिक फिल्‍में कर चुके हैं अरविंद 

अरविंद ने 250 से भी अधिक फिल्‍मों में काम किया है। उन्‍होंने ज्‍यादातर हिंदी और गुजराती फिल्‍में ही की हैं। उनकी ज्‍यादातर फिल्‍में सोशल मुद्दों और फिर धार्मिक विषयों पर होती थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रामायण में रावण का रोल एकमात्र निगेटिव रोल था जो अरविंद ने निभाया था। नरेंद्र मोदी के साथ बैठीं सीता, मस्ती करते राम-लक्ष्मण और स्टाइलिश रावण, रामायण स्टारकास्ट की Unseen Pics

father of ravana

राजनीति में भी हाथ आजमाए 

रावण के रोल से मिली ख्‍याती के बाद अरविंद ने राजनीति में भी हाथ आजमाएं। वह वर्ष 1991 से 1996 तक मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रह चुके हैं। उन्‍होंने ने गुजरात के सबरकांथा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था और उसे जीतने के बाद वह राजनीति में रहे। अरविंद ने ही रामायण में सीता बनी दीपिका चिखलिया को भी राजनीति में उतरने में मदद की थी। रामायण की मंथरा ललिता पवार के बारे में जानें ये 5 रोचक बातें

 

सीबीएफसी में एक्टिंग चेयरमैन भी रहे अरविंद 

अरविंद ने जिस तरह से स्‍क्रीन पर कई सारे रोल अदा किए उसी तरह असल जीवन में भी उन्‍होंने कई भूमिकाएं निभाई। वर्ष 2012 में अरविंद को सेंट्रल ब्‍यूरो ऑफ फिल्‍म एंड सर्टिफिकेशन में एक्टिंग चेयरमैन बनाया गया था। दरअसल, विजय आंदन के इस्‍तीफा देने के बाद अरविंद को यह पद दिया गया था। 

 

रामायण टीवी सीरियल में रावण की भूमिका निभाने के बाद अरविंद त्रिवेदी का करियर एक नए ही मुकाम पर पहुंच गया। रावण जैसी निगेटिव भूमिका निभाने के बाद भी अरविंद को लोगों का ढेर सारा प्‍यार मिला। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।