herzindagi
image

कैटरीना कैफ और कियारा आडवाणी समेत साल 2025 में इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी गुड न्यूज़, बच्चों के नाम भी हैं खास

Celebs Baby Names 2025: इस साल जहां कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधे, वहीं कुछ सितारों ने बच्चे के जन्म की खुशखबरी से अपने फैंस को खुश कर दिया। इस साल कई मशहूर सितारों के घर बच्चों का आगमन हुआ। आइए जानें और कौन से सेलेब्स हैं जिन्होंने इस साल गुड न्यूज़ दी और बच्चों के नाम और उसके मतलब के बारे में भी जानें विस्तार से।
Editorial
Updated:- 2025-12-01, 16:37 IST

साल 2025 बॉलीवुड के लिए खुशियों और उत्सवों से भरपूर समय साबित हुआ है। इस साल जहां कई सेलेब्स ने अपनी शादियों से सुर्खियां बटोरीं, वहीं कई मशहूर सितारों ने माता-पिता बनकर अपने फैंस को खुशखबरी दी। बॉलीवुड में हमेशा से ही सितारों की निजी जिंदगी लोगों की दिलचस्पी का केंद्र रहती है, और जब बात होती है नए मेहमान के आगमन की, तो यह खुशी पूरी इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर देती है। इस साल बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया। जहां कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने लंबे इंतजार के बाद नवंबर में बेटे के जन्म की खुशखबरी दी,  वहीं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपनी बेटी के आगमन की खुशखबरी फैंस के साथ इसी साल साझा की। इसके अलावा राजकुमार राव और पत्रलेखा जैसे सितारों ने भी जीवन के इस नए अध्याय का स्वागत करते हुए पैरंटहुड की शुरुआत की। इन खुशियों के साथ एक और खास बात थी कि सेलेब्स ने अपने बच्चों को बहुत ही प्यारे नाम से नवाजा। आइए आपको बताते हैं साल 2025 में पेरेंट्स बनने वाले बॉलीवुड सेलेब्स कौन-कौन से हैं और उनके बच्चों के नाम क्या हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा

इस साल 15 नवंबर 2025 को राजकुमार राव ने भी बेटी के जन्म की खुशखबरी दी। साल 2021 में इसी दिन राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधे थे और ठीक 4 साल बाद उनकी शादी की सालगिरह के दिन ही बेटी का जन्म होना वास्तव में उनके फैंस के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी है। हालांकि अभी तक उन्होंने बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

इस साल 2025 में पेरेंट्स बनने वाले सेलिब्रिटीज में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी हैं। कैटरीना ने 07 नवंबर, शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया और इस बात की खुशखबरी विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की।

kaitreena vikki kaushal baby

कई महीनों से उनकी पहली प्रेग्नेंसी की ख़बरें सोशल मीडिया पर आ रही थीं और जब उन्होंने प्रेग्नेंसी की तस्वीर साझा की थी तब तो फैंस बच्चे के जन्म का बेशब्री से इंतजार कर रहे थे। कटरीना और विक्की की शादी 9 दिसंबर 2021 में हुई थी और इस साल बेटे का जन्म उनके फैंस के लिए वाकई बड़ी खुशखबरी है। हालांकि कैटरीना और विक्की ने अभी तक बेटे के नाम का खुलासा नहीं किया है।

अरबाज खान और शूरा खान

इस साल अक्टूबर के महीने में अरबाज और शूरा खान ने भी अपने फैंस को खुशखबरी दी। उन्होंने 5 अक्टूबर 2025 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। 8 अक्टूबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी शेयर की।

arbaz khan shura baby

अरबाज खान जहां दूसरी बार पिता बने वहीं उनकी दूसरी पत्नी शूरा का यह पहला बच्चा है। शूरा खान ने बेटी को जन्म दिया और उसका नाम 'सिपारा' रखा। सिपारा एक फारसी शब्द है जिसका अर्थ है 'कुरान का एक अध्याय'। इसके अलावा अरबी में इसका मतलब है 'एक सुंदर और शालीन महिला,' और फ़ारसी में इसका मतलब 'एक फूल' होता है।

इसे जरूर पढ़ें: अरबाज खान और शूरा खान ने बेटी के लिए चुना बेहद खूबसूरत नाम 'सिपारा', जानें इसका मतलब

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर 2023 को राघव चड्ढा से शादी की थी और इस साल 2025 में उनके घर एक नन्हा मेहमान आ गया है। 19 अक्टूबर 2025 को परिणीति ने बेटे को जन्म दिया और उन्होंने बेटे के जन्म की खुशखबरी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। इससे पहले, अगस्त महीने में उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी जिस पर लिखा था 1+1=3 और कैप्शन था, 'Our little universe... on its way. Blessed beyond measure'। तभी से उनके फैंस बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। परिणीति ने बच्चे के नाम की जानकारी देने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट से पति राघव चड्ढा और बेटे के पैरों के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्, तत्र एव नीर'। परिणीति और राघव ने अपने बेटे का नाम नीर रखा जिसका मतलब जल या पानी होता है। यह ना दोनों के नाम के अक्षरों से मिलकर ही बना है।

गौहर खान और ज़ैद दरबार

गौहर खान ने भी इस साल 01 सितंबर को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म की खुशखबरी उन्होंने कुछ दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर साझा की थी। गौहर खान और ज़ैद दरबार ने अपने बेटे का नाम फरवान रखा है। यह अरबी भाषा से लिया गया शब्द है और इसका मतलब होता है 'धनवान', वास्तव में उनके बेटे का नाम बहुत खास है।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने वाले कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 16 जुलाई 2025 को बेटी के जनक की खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था, 'Our hearts are full and our world forever changed. We are blessed with a baby girl'। इसी साल फरवरी में उन्होंने आने वाले मेहमान की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने ने अपनी बेटी का नाम 'सरायाह' रखा है। जिसका मतलब 'भगवान की राजकुमारी' सिद्धार्थ मल्होत्रा ने यह भी बताया कि पहले वो अपनी बेटी का नाम ऑफिसियल नहीं करना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने सबके सामने बेटी का नाम उजागर किया।

इलियाना डी’क्रूज़ और माइकल डोलन

अभिनेत्री इलियाना डी’क्रूज़ और उनके पति माइकल डोलन का भी इस साल दूसरी बार माता-पिता बने। उन्होंने 19 जून 2025 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। उनका पहला बेटा कोआ फीनिक्स डोलन अगस्त 2023 में जन्मा था। वहीं दूसरे बेटे ने साल 2025 में जन्म लिया है। उनके दूसरे बेटे का नाम 'कीनू' है जिसका मतलब 'पहाड़ों पर चलने वाली ठंडी हवा' होता है।

सेलिब्रिटी का नाम  बच्चे का नाम        नाम का मतलब
अरबाज खान और शूरा खान   सिपारा   एक फूल
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा  नीर     जल, पानी 
गौहर खान और ज़ैद दरबार  फरवान      धनवान 
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा  सरायाह   भगवान की राजकुमारी 
इलियाना डी’क्रूज़ और माइकल डोलन  कीनू      पहाड़ों पर चलने वाली ठंडी हवा
अथिया शेट्टी और केएल राहुल  इवारा    ईश्वर का आशीर्वाद

अथिया शेट्टी और केएल राहुल

साल 2024 नवंबर महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देते हुए अथिया शेट्टी ने एक पोस्ट डाली थी। जिससे उनके फैंस समझ गए गए थे कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है।

athia shetty baby name

अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल ने 24 मार्च 2025 को अपनी बेटी के जन्म की खबर फैंस को दी थी। उन्होंने कुछ दिन बाद ही बच्चे का नाम भी फैंस के साथ साझा किया था। आथिया शेट्टी की बेटी का नाम 'इवारा' रखा है जिसका मतलब होता है 'ईश्वर का आशीर्वाद'। वास्तव में यह बहुत की यूनिक नाम है जो उनके फैंस को भी बहुत पसंद आया।

वास्तव में साल 2025 कई मशहूर बॉलीवुड सितारों के लिए खास रहा और यह समय उनके फैंस के लिए भी खुशियों से भरा था। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।