Raksha Bandhan 2023 : भाई से पहले इन देवताओं को बांधें राखी, सभी मनोकामना होंगी पूर्ण

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के लिए सबसे खास माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। यह त्यौहार हर साल पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। 

rakshabandhan special

हिंदू धर्म में रक्षा बंधन का त्यौहार बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। वहीं इस बार रक्षाबंधन दो दिन का पड़ रहा है। जिसमें दिनांक 30 अगस्त को भद्रा का साया होने के कारण दिनांक 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। बता दें, दिनांक 31 अगस्त को रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगा।

इस दिन बहनें अपने भाईयों की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं और कलाई पर पवित्र धागा बांधती हैं। अब ऐसे में अगर बहनें रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांध रही हैं, तो उससे पहले भगवान को जरूर राखी बांधे। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई को राखी बांधने से पहले किन देवताओं को राखी बांधें। जिससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सके।

भगवान गणेश को बांधें राखी

vighnaharta

गणपति सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता हैं। कोई भी मांगलिक कार्य करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन बहनें पहले भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) को राखी बांधें।

भगवान शिव को बांधें राखी

श्रावण मास भगवान शिव का माना जाता है और इसी माह में रक्षाबंधन का त्यौहार आता है। इसलिए बहनें भगवान शिव को राखी बांधें।इसे जरूर पढ़ें - Raksha Bandhan 2023 Vastu Tips For Rakhi: रक्षाबंधन पर अपने भाई को न बांधें ऐसी राखी

पवनपुत्र हनुमान जी को बांधें राखी

हनुमान जी को रुद्रावतार कहा जाता है। जब देव सोते हैं, तो शिव जी भी कुछ समय बाद सो जाते हैं और तब वह रुद्रावतार रूप से सृष्टि का संचालन करते हैं। इसलिए श्रावण मास में हनुमान (हनुमान मंत्र) जी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसलिए अगर आप सभी संकटों से बचना चाहते हैं, तो रक्षाबंधन के दिन हनुमान जी को राखी बांधें।

भगवान कृष्ण को बांधें राखी

murlidhar

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि शिशुपाल का वध करते समय भगवान श्रीकृष्ण के हाथ से खून बने लगा, तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर भगवान कृष्ण के हाथ में बांध दिया था। तब इस कार्य के बदले में भगवानब कृष्ण ने द्रौपदी को सभी संकटों से बचाने का वचन दिया था।

इसे जरूर पढ़ें - रक्षाबंधन के दिन वाहन को बांधे रक्षा सूत्र, दुर्घटनाओं से मिल सकता है छुटकारा

नागदेव को बांधें राखी

नागपंचमी के दिन मनसादेवी के भाई वासुकी के साथ सभी नागों की पूजा होती की जाती है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन नागदेव को राखी अर्पित करने की परंपरा है। इससे सर्पदोष के साथ भय से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही बहन के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां अपने आप कटने लग जाती है।

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधने जा रही हैं, तो उससे पहले इन देवताओं को रक्षासूत्र अवश्य बांधें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP